सेहत को अच्छा रखने के लिए हमारी डाइट बेहद जरुरी है। फल हमारी डाइट में जरुर शामिल होने चाहिए। इनमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर समेत ढेरों पोषक तत्व होते हैं।
ऐसे कई सारे फल हैं जिनके छिलके बेहद गुणकारी हैं। कई फलों के छिलकों में गुदे से कई गुना ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। इसलिए इन्हें हमेशा छिलके सहित ही खाना चाहिए।
आजकल लोग सेब को छीलकर खाते हैं जबकि सेब के छिलके में पाए जाने वाले तत्व दिल को मजबूत करते हैं, कैंसर और डायबिटीज से बचाते हैं।
नाशपाती के छिलके में गूदे से 6 गुना ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से दिल के रोगों का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है।
चीकू सेहत के लिए बेहद गुणकारी फल है। वहीं चीकू के छिलके में विटामिंस, आयरन, फोलेट जैसे ढ़ेरो पोषक तत्व होते हैं। जिनसे स्किन की चमक बढ़ती है।
आड़ू का छिलका बेहद ही गुणकारी होता है जिसमें मौजूद फाइटोकेमिकल कैंसर से बचाता है। कई बीमारियों से भी दूर रखता है।