
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम शादी के बंधन में बंध गईं हैं।

जी हां, यामी ने फिल्म निर्देशक आदित्य धर से गुपचुप शादी रचा कर सभी को चौंका दिया है।

अपनी शादी की जानकारी खुद यामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस को दीं।

शादी के बाद हल्दी से लेकर मेंहदी तक, सभी रस्मों की एक के बाद एक तस्वीरें सामने आ रहीं हैं।

इन तस्वीरों को खुद यामी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर रहीं हैं।

यामी दुल्हन के रूप में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं।

वहीं सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहने आदित्य धर भी काफी हैंडसम लग रहे हैं।

यामी की ये तस्वीरें उनके फैंस ना सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि जमकर इन पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

आपको बता दें, यामी की शादी बेहद ही प्राइवेट फंक्शन था जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार वाले ही शामिल हुए।

वहीं अब यामी की शादी के बाद की तस्वीरें भी लोगों का दिल जीत रहीं हैं।
❮❯