
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।

बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं।

यही वजह है कि रणवीर बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं।

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ।

बहुत ही कम लोगों को पता है कि रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपने नाम से भवनानी शब्द हटा दिया था।

रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले उनके खानदान करांची में रहा करता था और बंटवारे के बाद उनके माता-पिता मुंबई आ गए।

करियर की शुरुआत में जब रणवीर स्ट्रगल कर रहे थे तब उन्होंने एक एड एजेंसी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया।

लेकिन क्योंकि रणवीर एक्टर बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने थिएटर ज्वॉइन कर लिया। हालांकि थिएटर में भी उन्हें बैक स्टेज का ही काम मिला।

रणवीर मेहनत करते रहे और यही वजह है कि साल 2010 में उनकी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' रिलीज हुई और सुपरहिट रही। इसके बाद रणवीर ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वहीं लव लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर, 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए।
❮❯