
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज 36 साल की हो गईं हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि सोनम कपूर अभिनेत्री बनने से पहले नौकरी भी कर चुकीं हैं।

जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम बॉलीवुड में आने से पहले वेट्रेस की नौकरी कर चुकीं हैं।

हालांकि सोनम ने ये नौकरी 1 हफ्ते बाद ही छोड़ दी थी।

इसके बाद शुरू हुआ सोनम कपूर का फिल्मी सफर जिस पर चलते-चलते आज सोनम आज बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जातीं हैं।

सोनम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' से की थी।

इस फिल्म में सोनम के साथ रणबीर कपूर नजर आए।

सोनम कपूर आज बॉलीवुड की ए-लिस्टर अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन आपको एक और बात जानकर हैरानी होगी कि सोनम कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहतीं थीं।

जी हां, सोनम हमेशा से एक लेखक और निर्देशक बनना चाहतीं थीं।

यही वजह है कि सोनम बॉलीवुड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुकीं हैं।
❮❯