
देसी गर्ल यानी की प्रियंका चोपड़ा वैसे तो हमेशा ही अपनी तस्वीरों और फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं रहतीं हैं।

लेकिन इस बार जो उनका फोटोशूट वायरल हुआ है वो बाकियों से काफी हटकर है।

जी हां, प्रियंका ने हाल ही में Vogue Australia के कवर पेज के लिए एक फोटोशूट कराया है जिसे लेकर वो सुर्खियों में आ गईं हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका सफेद रंग की चादर में लिपटी हुई नजर आ रहीं हैं।

ये तस्वीरें प्रियंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहीं हैं।
❮❯