
हॉलीवुड की फिल्मों को सम्मान करने वाला सबसे महत्वपूर्ण अवॉर्ड शो ऑस्कर आज लॉस एंजेल्स में हो रहे हैं। वहां सितारें अलग-अलग अंदाज में पहुंचे।

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने काम से भारत का नाम ऊंचा किया है। वो ऑस्कर के लिए सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में पहुंची।

जिमी किमेल ने अवॉर्ड शो को होस्ट किया।

भारतीय मूल के देव पटेल अपनी मां के साथ अवॉर्ड शो के लिए पहुंचे। देव पटेल भी ऑस्कर के लिए नामिनेट हुए हैं।

जैकी चैन रेड कार्पेट पर अपनी फिल्म के दो साफ्ट टॉएज के साथ नजर आए।

भारतीय मूल के चाईल्ड आर्टिस्ट सनी पवांर भी बेहद हैंडसम लग रहे थे।

अभिनेता रिज अहमद नीले रंग के सूट में दिखे।

माहेरशाला अली इस अंदाज में ऑस्कर पहुंचे। माहेरशाला अली पहले मुस्लिम एक्टर हैं, जिन्हें ऑस्कर मिला है। उन्होंने देव पटेल को कड़ी टक्कर देकर यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अभिनेत्री ब्लांका ब्लांको रेड कार्पेट पर वॉडरोब मालफंक्शन का भी शिकार हुईं। उनकी हाई स्लीट ड्रेस बहुत ऊपर तक कट के साथ थी।
❮❯