नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टेस्ला मोटर्स की पहली कार भारत पहुंच गई है। भारत में ब्लू कलर वाली मॉडल एक्स ने कदम रखा है। भारतीय कारों की तरह इसका स्टीयरिंग व्हील भी राइट साइड में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी व्यक्ति ने अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए इस कार अमेरिका से मंगवाया है।
टेस्ला ने भारत में एंट्री की अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। भारतीय कार बाजार से कंपनी मॉडल 3 की बुकिंग ले रही है, हालांकि अभी तक कंपनी ने इसे यहां लॉन्च नहीं किया है।
भारत आई मॉडल एक्स की बात करें तो इसे मुंबई में ग्रीनविच मेरिडियन लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट से मंगवाया गया है। यह मॉडल एक्स का बेस वेरिएंट 75डी है, इस में 75 किलोवॉट की बैटरी लगी है। इसकी पावर के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। चर्चाएं हैं कि इसकी पावर 333 पीएस और टॉर्क 525 एनएम है।
अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार यह वेरिएंट एक सिंगल चार्ज में 381 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। 97 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 4.9 सेकंड का समय लगता है।
ब्रिटेन में मॉडल एक्स 75डी की कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 61 लाख रूपए है। भारत में इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स के बाद इसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रूपए के आसपास हो सकती है। टेस्ला मॉडल एक्स का मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलएस, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और ऑडी क्यू7 से होगा।
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की रालोजपा ने पार्टी में टूट के...
विभाजन पीड़ितों की स्मृति में सेंट्रल पार्क में निकली मौन यात्रा,...
महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का आवंटन, फडणवीस को गृह और वित्त...
क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के शिअद के आरोपों का भाजपा ने किया खंडन...
नयी नीतीश सरकार में कांग्रेस के होंगे तीन मंत्री : कांग्रेस नेता...
दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन