नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत दोपहिया वाहनों की बिक्री के लिहाज से चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। पिछले साल देश में 1.77 करोड़ दोपहिया वाहन बिके, यानी प्रतिदिन औसतन 48,000 से ज्यादा। उधर पड़ोसी देश चीन में पिछले साल कुल 1.68 करोड़ दोपहिया वाहन ही बिके। ये आंकड़े सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबिल मैन्युफैक्चरर्ज (सियाम) और चाइना एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबिल मैन्युफैक्चरर्ज के हैं।
बीजेपी शासित राज्य ही धुंधला कर रहे हैं रियल एस्टेट कानून की उम्मीदें !
महिलाएं भी बिक्री में वृद्धि की एक बड़ी वजह देश के ग्रामीण इलाकों में आमदनी बढऩे एवं बुनियादी ढांचे के विस्तार के अलावा महिलाएं भी दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि की एक बड़ी वजह बनीं जिन्होंने शहरी जीवन में भागदौड़ के लिए गीयरलैस स्कूटरों की जमकर खरीदारी की। स्कूटर मार्कीट के अगुआ होंडा ने महिला खरीदारों में 35 प्रतिशत को अपनी ओर आकॢषत किया। पिछले कुछ वर्षों से चीन में दोपहिया वाहन बाजार घटता जा रहा है। इसकी वजह शायद वहां कारों की बिक्री में तेज वृद्धि और बड़े-बड़े शहरों में पैट्रोल वाले दोपहिया वाहनों पर पाबंदी होना है।
मातृत्व कानून: कार्यान्वयन नहीं करने वाली कंपनियों को किया जाए ‘शर्मसार’
चीन का बाजार कुछ साल पहले 25 मिलियन (2.5 करोड़) या इसके आसपास के सर्वोच्च स्तर को छूने के बाद अब कमजोर पडऩे लगा है। हालांकि चीन इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा बाजार बना है। इंडोनेशिया दुनिया के दोपहिया वाहन बाजार में तीसरे पायदान पर धीरे-धीरे काबिज हो रहा है। वहां पिछले साल 60 लाख दोपहिया वाहन बिके। - सुगतो सेन, डिप्टी डी.जी. (सियाम)
कमलनाथ का राम मंदिर चंदे और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा...
किसानों की ट्रैक्टर परेड: कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना, हरियाणा...
अगर ‘सीधा संपर्क’ नहीं हुआ है तो यह यौन हमला नहीं है : हाई कोर्ट
अर्नब व्हाट्सएप चैट : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने कांग्रेस पर ‘झूठे...
'किसान संसद' में किसानों ने सरकार को चेताया- नहीं होने देंगे एक भी...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
दिल्ली: राशन लेने के दौरान फिंगर प्रिंट ही नहीं, बुजुर्गों का नहीं...
हिंदू पुजारियों पर कोरोना पीड़ितों की अंत्येष्टि के लिए ज्यादा शुल्क...
कारगिल में पर्यटन की हैैं अपार संभावनाएं : पटेल
पीएम मोदी NCC कैडेट्स से मिले, Corona काल में अभूतपूर्व सहयोग को सराहा