नई दिल्ली/ब्यूरो। जहां फेसबुक जैसे सोशल मीडिया दूर बैठे लोगों को जोडऩे का काम कर रही है, वहीं यह शातिर ठगों के लिए हथियार का काम कर रही है। ऐसी ही एक वारदात को पिछले दिनों सरिता विहार में ठगों ने अंजाम दिया, जिसमें एक आयुर्वेदिक बीज के व्यवसायी से एक फर्जी कंपनी का परचेज मैनेजर बनकर फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया, फिर उसे दोगुने मुनाफे का लालच दे कर 13 लाख रुपए भी ठग लिए। ठगे जाने के बाद जब पीड़ित को इसका एहसास हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।
बार में घाटा होने पर लूटे 15 लाख, आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पीड़ित सरिता विहार में रहता है। उसका बीच का कारोबार है। कुछ दिनों पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी अरमंड ङ्क्षलडा नाम की महिला से पहचान हुई थी। उसने बताया था कि वह एक हेल्थ प्रोग्राम चलाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी में परचेज मैनेजर है। उसने उसे बताया कि उसकी कंपनी को कैंसर पर होने वाले रिसर्च के लिए आयुर्वेदिक बीज की जरूरत है। उसने उसे मुंबई की एक महिला के बारे में बताया, जोकि आयुर्वेदिक बीज बेचती है।
उसने बताया कि वह उस महिला से कम कीमत पर बीच खरीद ले। वह उसे दोगुने कीमत पर कंपनी में बिकवा देगी। इसके लिए वह उससे 30 प्रतिशत कर कमीशन लेगी। साथ ही महिला से कम से कम कीमत पर बीज खरीद की डील भी करवा देने का लालच दिया।
सोमनाथ की पत्नी के शरीर पर कुत्ता काटने-जलने के निशान
इस दौरान कंपनी का एक प्रतिनिधि बन एक व्यक्ति ने दिल्ली स्थित उसके ऑफिस में मुलाकात की और कहा कि बीज भेजने के बाद कंपनी पेमेंट करेगी। इससे यश को महिला की बातों पर विश्वास हो गया और उसके बाद उसने अरमंड लिंडा द्वारा दिए गए एकाउंट में एडवांस में बीज खरीद के लिए 13 लाख रुपए डाल दिए।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं