नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे नोएडा में साइबर ठगों ने कोरोना की बूस्टर डोज देने के नाम पर एक महिला डॉक्टर से 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से पैसे निकाले। इस संबंध में डॉक्टर ने थाना सेक्टर 49 में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 50 निवासी डॉक्टर स्वाति राय ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। डॉक्टर का कहना है कि उनके मोबाइल पर राजीव अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति ने कॉल की। उसने खुद को आरोग्य सेतु एप का कर्मचारी बताया। आरोपी ने डॉक्टर से पूछा कि उन्होंने कोरोना वायरस की दोनों डोज ली या नहीं। इस पर डॉक्टर ने हां कर दी। फिर आरोपी ने कहा कि अब उन्हें बूस्टर डोज लगवानी होगी। इसके लिए स्वास्थ विभाग से सूचना आ गई है। आरोपी ने कहा कि वह उनके मोबाइल पर एक लिंक भेज रहा है। इस पर क्लिक करने के बाद बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जैसे डॉक्टर ने संबंधित लिंक पर क्लिक किया तो उनके मोबाइल में चल रहे खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। जब कुछ देर बाद महिला के पास मैसेज आया तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की रालोजपा ने पार्टी में टूट के...
विभाजन पीड़ितों की स्मृति में सेंट्रल पार्क में निकली मौन यात्रा,...
महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का आवंटन, फडणवीस को गृह और वित्त...
क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के शिअद के आरोपों का भाजपा ने किया खंडन...
नयी नीतीश सरकार में कांग्रेस के होंगे तीन मंत्री : कांग्रेस नेता...
दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन