नई दिल्ली/टीम डिजीटल। घर में महिला को अकेला पाकर अचानक 3 बदमाश आ धमके। कैश बटोरने के बाद अलमारी खोले जाने पर महिला ने विरोध कर शोर मचा दिया। ऐसे में पीड़िता का मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह खुद को लुटेरों के चंगुल से छुड़ाकर वह बाहर की तरफ दौड़ पड़ी।
इस बीच शोर-शराबा सुनकर आस-पास के नागरिक आ पहुंचे। जिन्होंने मौके से एक बदमाश को रंगे-हाथों दबोच लिया। 2 बदमाश रफूचक्कर हो गए। गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में यह वारदात प्रकाश में आई है। घटना से महिला काफी डरी-सहमी है। सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एंक्लेव में रेनू सपरिवार रहती हैं।
पति के डयूटी पर होने के कारण बुधवार की शाम 7 बजे वह घर पर अकेली थीं। इस दरम्यान मौका पाकर 3 बदमाश एकाएक वहां आ धमके। बदमाशों ने फ्रिज पर रखी नकदी उठा ली। तदुपरांत अलमारी खोलने की कोशिश की गई। घर में बदमाशों को देखकर रेनू ने हल्ला मचा दिया।
पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने तकिए को हथियार बनाकर महिला का मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की। हालाकि वह हिम्मत जुटाकर लुटेरों के चंगुल से छूटकर घर के बाहर भाग पड़ी। ऐसे में एक बदमाश ने महिला के हाथ पर काट खाया। शोर मचने पर घर के बाहर आस-पड़ोस के नागरिक आ गए।
माजरा समझ में आने पर पड़ोसियों ने एक बदमाश को रंगे-हाथों धरदबोचा। जबकि 2 बदमाश फरार हो गए। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान रोहन त्यागी निवासी कांशीराम कॉलोनी विजय नगर के रूप में हुई। रोहन से उसके साथियों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।
उधर, एसएचओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश चल रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी
उमेश पाल अपहरण कांड: माफिया और पूर्व सांसद अतीक समेत तीन दोषियों को...
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा...
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नफरती भाषणों के मामलों में FIRs के मुताबिक...
इजराइल में जनआक्रोश के आगे झुके PM नेतन्याहू, न्यायिक सुधार किया...
मोदी सरकार ने PAN को Aadhaar से जोड़ने की समयसीमा तीन माह बढ़ाई
अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लगातार 11वें दिन भी जारी रहा...
प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं :...
राहुल गांधी मामले में ‘पक्षपात' के लिए बिरला के खिलाफ अविश्वास...