Thursday, Jun 01, 2023
-->
audio before the encounter of gangster vikas dubey surfaced

गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर से पहले का ऑडियो आया सामने, हुए कई बड़े खुलासे

  • Updated on 7/25/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश के कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर से 3 दिन पहले उसने अपने किसी जानने वाले से बात की जिसका अब ऑडियो वायरल हो गया है। इस ऑडियो में गैंगस्टर दुबे अपने किसी परिचित से बात कर रहा है। उसके बात करने के तरीके से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो काफी डरा हुआ है। ऐसे में वो साफ शब्दों में कह रहा है कि बचने का अब कोर्ट में सरेंडर करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। आइए जानते हैं इस पूरे ऑडियो टेप में हुई बातचीत को....

गोंडा से किडनैप बच्चा 17 घंटे में खोज निकाला UP पुलिस ने, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

विकास दुबे ने फोन कर किसी परिचित से कहा- सोमवार या मंगलवार को मेरी हाजरी होनी है कोर्ट में। इसके जवाब में परचित ने कहा- हां सही भी है अगर हाजिर हो जाए तो सही रहेगा।

आगे की बातचीत....

  • विकास- बस यही एक तरीका है बचने का और कोई नहीं।
  • परिचित- कोई ओर जरिया नहीं है बचने का।
  • विकास- और तो कोई जरिया नहीं दिख रहा। पूरा सिस्टम लगा दिया गया है।
  • परिचित- हां।
  • विकास- अगर ये मुखबिर वाला मामला न हो तब तो ठीक। लेकिन लगता नहीं ऐसा होगा। क्योंकि पूरा सिस्टम पीछे लगा हुआ है।
  • परिचित- अरे कुछ नहीं होगा यार। बच जाएगा।

गैंगस्टर विकास दुबे की अभी तक की इस बातचीत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस दौरान कितना डरा हुआ है। उसे सरेंडक करने के अलावा ओर कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है।
आगे की बातचीत....

  • विकास- नहीं फिलहाल तो कोई दिक्कत नहीं है। एक बार बस हाजरी हो जाए। दिक्कत तो है वैसे और आने वाले वक्त में भी समस्या बड़ भी सकती है।
  • परिचित- हां मैं समझ सकता हूं।
  • विकास-  खैर अभी दिक्कत तो है ही।
  • परिचित- हम बोल दें रहे हैं उसको। आप बात कर लेना।
  • विकास- अगर एक बार गुड्डन से बात हो जाए तो समस्या कम हो सकती है, लेकिन संपर्क हो नहीं पा रहा। गुड्डन का नंबर भी बंद आ रहा है।
  • परिचित- हमारे पास गुड्डन का एक ओर नंबर, जो आपने दिया था, लेकिन वो भी बंद आ रहा है।
  • विकास- अच्छा वो नंबर तो बहुत पहले से बंद है।
  • परिचित- अच्छा।
  • विकास- अब दिक्कत ये है कि पूरी जानकारी गुड्डन के पास है अगर उसे पास तो जाती तो ठीक था। अब ये विनय तिवारी भी गए हैं।
  • विकास- बस थोड़ी हेल्प मिल जाए। आप समझ रहे होंगे मामला क्या है।
  • परिचित- हां-हां मैं समझ रहा हूं बाते को।
  • विकास- तो थोड़ा आप कह दीजिए।
  • परिचित- लेकिन यार एक बात सुनो। यार मैं बोल तो दूंगा रहने की, लेकिन जाने की परेशानी हो तो बताओ।
  • विकास- वो सब इंतजाम हो गया है। ग्वालियर हम पहुंच चुके हैं। सब व्यवस्था चुकी है। सोमवार-मंगलवार को हाजरी भी हो जाएगी कोर्ट में। आप समझ रहे हैं। अब सब कुछ हो जाएगा।
  • परिचित- चलो तो हम उनको बोल रहे हैं कि आप जो कहें..
  • विकास - ये बताइए गुड्डन से बात हुई क्या आपकी?
  • परिचित- नहीं उस दिन से गुड्डन का फोन ही नहीं लग रहा था।
  • विकास-  हमने दिया वो नंबर लग रहा है?
  • परिचित- नहीं वो भी नहीं लगा।
  • विकास - ठीक है फिर
  • परिचित- गुड्डन का कुछ पता नहीं लग रहा भइया।
  • विकास- नंबर भी ऑफ जा रहा है। हमने भी कोशिश की। नंबर तो लग नहीं रहा।
  • परिचित- ठीक है अगर हमारे लायक कोई सहायता हो तो वो बताओ। हम करवा देंगे बस कुल मिलाकर इतना समझ लो। और ये बात हमने सचिन को भी बोल दी है।
  • विकास- सचिन को?
  • परिचित- हां, सचिन अवस्थी को किया था फोन।
  • विकास- अच्छा वो अवस्थी वही है वो।
  • परिचित- हां।

    आपको बता दें ये उसी गुड्डन की बात हो रही है, जिसे मुंबई एटीएस ने हिरासत में लिया था। इसका पूरा नाम है गुड्डन त्रिवेदी। ये ही विकास दुबे की कानूनी रूप से सहायता कर रहा था। विकास दुबे और उसके साथियों ने 8 पुलिस वालों की हत्या कर दी थी। विकास  को पता था कि उसने कितना बड़ा अपराध किया है। इस बातचीत में वो इस बात को स्वीकार कर रहा है।

    आगे की बातचीत...
  • विकास - अब ये समझ नहीं आ रहा गुड्डन से बात कैसे हो।
  • परिचित- गुड्डन त्रिवेदी से..?
  • विकास- हां क्योंकि नंबर जा रहा है उनका बंद।
  • परिचित- हां. नंबर तो बंद है। अब भई ये कोई  छोटा मामला तो है नहीं।
  • विकास - नहीं भाई बहुत बड़ी घटना है। पूरा प्रदेश देख रहा है। हर कोई बात को समझ रहा है। अब कहीं ये लोग हाथ न आ जाएं।
  • परिचित- चलो तो हाजिर हो जाओ यही सही रहेगा।
  • विकास- बस यही एक जरिया है
  • परिचित-  हां अब बस यही चारा है।
  • .विकास- अगर ये मुखबिरी वाला मामला ना हो। खैर लगता नहीं ऐसा होगा। मतलब पूरा सिस्टम लगा हुआ है।
  • परिचित- अरे परेशान मत हो यार कुछ नहीं होगा। सब ठीक हो जाएगा।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.