नई दिल्ली/टीम डिजीटल। पुलिस द्वारा रूट निर्धारित किए जाने से नाराज ऑटो चालकों ने वीरवार को हड़ताल कर दी। विभिन्न रूट पर ऑटो का संचालन बाधित कर सड़कों पर हंगामा किया गया। पुराना बस अड्डा पर भी विरोध-प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अध्यक्ष के विरूद्ध शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
रूट निर्धारण का विरोध तेज उधर, लोनी नगर पालिका परिषद कार्यालय में ऑटो चालक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पुलिस ने ऑटो संचालन के नए नियम तय कर दिए हैं। इसके तहत रूट निर्धारण किया गया है। पुलिस के इस कदम का ऑटो चालक निरंतर विरोध कर रहे हैं। ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को हड़ताल कर दी गई। ऐसे में अलग-अलग रूट पर ऑटो का संचालन बाधित रहा। कुछ स्थानों पर हड़ताली चालकों ने जबरन ऑटो को रूकवा दिया।
पुराना बस अड्डा पर घमासान इसी क्रम में पुराना अड्डा गाजियाबाद पर ऑटो चालकों ने हंगामा कर नारेबाजी की। इस दौरान थाना सिहानी गेट पुलिस ने आटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष दिलशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में हड़ताली चालकों ने थाने में पहुंच कर खासा बवंडर मचाया। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर के मुताबिक दिलशाद के विरूद्ध ऑटो चालक राजकुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि बस अड्डे पर राजकुमार को जबरन रोक कर ऑटो की हवा निकाल दी गई।
लोनी में भूख हड़ताल पर चालक विरोध करने पर राजकुमार के साथ मारपीट की गई। वहीं, ऑटो चालकों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन से वह पीछे नहीं हटेंगे। उधर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ऑटो टैम्पो चालक संघ की लोनी शाखा के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में चालकों ने लोनी नगर पालिका परिषद कार्यालय में भूख हड़ताल आरंभ की है। देवेंद्र कुमार का कहना है कि लोनी में भी रूट तय होने से ऑटो चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्याय के लिए वह संघर्ष जारी रखेंगे।
रेवड़ी कल्चर पर फिर बरसा सुप्रीम कोर्ट, कहा- मुफ्त सौगातें एक गंभीर...
जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...
प्रधानमंत्री मोदी ने PMO में कार्यरत कर्मचारियों की बेटियों से बंधवाई...
वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, मदद के लिए आगे आए CM Yogi Adityanath
गुरुग्राम के क्लब में महिला से दुर्व्यवहार, उसके दोस्तों से मारपीट के...
CBI ने मवेशी तस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया
हर घर तिरंगा अभियानः अमर शहीद औरंगजेब की मां ने घर पर तिरंगा फहराया
महाराष्ट्र: जालना में छापे के दौरान 56 करोड़ नकद, 14 करोड़ के आभूषण...
MOVIE REVIEW: असाधारण रूप से, आमिर खान ने जीता दिल, छा गए "लाल सिंह...
राजौरी में सेना के शिविर पर आत्मघाती हमला, दो आतंकवादी ढेर