Sunday, Apr 02, 2023
-->
ayodhya shri ram janambhumi teerth kshetra trust cheque cloning sohsnt

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से जालसाजों ने निकाले लाखों रुपए, मामला दर्ज

  • Updated on 9/10/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) के खाते से क्लोक चेक के जरिए लाखों रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब तीसरी बार रकम निकालने की कोशिश की गई, जिसके बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) को फोन द्वारा सूचित किया गया। जानकारी मिलते ही ट्रस्ट ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

प्रियंका-अखिलेश के ट्वीट पर UP डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- विपक्ष दुष्प्रचार का कोई अवसर नहीं छोड़ते

तीसरी बार में हुआ जालसाजी का खुलासा

दरअसल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के क्लोन चेक के जरिए जालसाजों ने लखनऊ के एक बैंक से बीते 1 सितंबर को ढाई लाख और फिर दो दिन बाद साढ़े तीन लाख रुपये की निकासी की गई, लेकिन तीसरी बार जब जालसाजों  ने 9 लाख 86 हजार का चेक लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा में लगाया गया तो वेरीफिकेशन के लिए ट्रस्ट को बैंक से कॉल किया गया। जानकारी मिलते ही ट्रस्‍ट ने इस तरह के किसी भी भुगतान से इनकार कर दिया। 

गोंडा: गैस रिसाव से 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

करीब 6 लाख रुपये की धनराशि निकाली गई
मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से करीब 6 लाख रुपये की धनराशि निकाली गई है।खाते से पैसा निकाले जानी की खबर मिलते ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जब बैलेंस चेक किया तो छह लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस मामले की जानकारी अयोध्या पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

UP सरकार ने बदले lockdown के नियम, अब पहले की तरह खुलेंगे बाजार

क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया
जालसाजी के इस मामले में क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई थी की एक ढाई लाख और एक साढ़े तीन लाख का क्लोन चेक लगा कर रुपये निकाल लिए गए हैं। ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.