नई दिल्ली/टीम डिजिटल। झगडे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विजयनगर थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने साथी को रात भर थाने में बैठाए रखने के आरोप लगाए। आरोप था कि पुलिस ने मामले को जाने बगैर उनके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उन्हें रात भर हिरासत में रखा। जबकि पुलिस का कहना है कि पुलिस झगड़ा होने पर दो पक्षों के लोगों को पकड़ कर थाने लाई थी। दोनों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया था। बाद में कानूनी प्रक्रिया करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
भाजपा युवा मोर्चा विजयनगर क्षेत्र के मंडल मंत्री अंकित शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात विजयनगर मंडल अध्यक्ष सूरज सेन अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास ही पड़ोसी सुनील टिप्पणी करने लगे तो कहासुनी हो गई। दोनों के बीच झगड़ा होने पर सुनील के भाई ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। भाजपाइयों का आरोप है कि पुलिस ने पूरा मामला जाने बगैर सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उन्हें सुबह तक थाने में बैठाए रखा। शनिवार सुबह जानकारी होने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस कार्यशैली का विरोध करते हुए उन्होंने थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसएचओ विजयनगर योगेन्द्र मलिक ने बताया कि मामला दो पक्षों के झगड़े का था। जिसके चलते पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया था। प्रदर्शनकारी अपने साथी को छुड़ाने आए थे। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को रिहा कर दिया गया।
समर्थन के लिए BJP में अपने पुराने साथियों से संपर्क साधने की कोशिश...
पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने...
SEBI ने सहारा समूह की दो कंपनियों, सुब्रत रॉय, अन्य पर 12 करोड़ रुपये...
गुजरात से BJP प्रतिनिधिमंडल केजरीवाल के दिल्ली मॉडल का करेगा...
पीएम मोदी ने जर्मनी में दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा से की...
महाराष्ट्र में बागी मंत्रियों का विभाग छिना, न्यायालय ने अयोग्यता...
पंजाब के पूर्व DGP दिनकर गुप्ता ने संभाला केंद्रीय एजेंसी NIA प्रमुख...
अडाणी पावर के साथ पूरक बिजली खरीद समझौते को हरियाणा मंत्रिमंडल ने दी...
अयोध्या में ‘लाइव’ रामायण परिसर बनाया जायेगा, जमीन की तलाश जारी :...
सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ महिला से रेप का मामला दर्ज