यमुना नदी में डूबे तीनों बच्चों के शव बरामद बच्चों की मौत के बाद से उनके घर व इलाके में मातम का माहौल नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूबे तीनों बच्चों के शवों को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को पानी से बरामद कर लिए हैं। दिल्ली बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि तीन दिन से लगातार यमुना नदी में रेश्क्यू जारी था। सोमवार को विजय और शिवम के शव तिमारपुर इलाके से और विवेक के शव आईपी इस्टेट इलाके से बरामद किया गया। बहाव के चलते शव दूर तक बह गए थे। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए तीनों किशोर करावल नगर के अंकुर विहार में रहते थे। विवेक के परिवार में पिता नरेंद्र, मां तीना एक भाई अभिषेक बहन अंजलि हैं। विवेक 11वीं कक्षा का छात्र है। वहीं आर्यन उर्फ शिवम के परिवार में पिता आमोद कुमारए मां सोनी, दो बहन खुशी और मुस्कान हैं। आर्यन सातवीं कक्षा का छात्र था। इसके पिता का कढ़ाई का काम है। विजय के परिवार में पिता मनोज, मां नीरज के अलावा भाई विवेक और बहन निशा है। विजय इलाके में दूध का काम करता था। एक परिजन ने बताया कि शनिवार शाम को लड़के अपने मोहल्ले वालों के साथ मूर्ति विसर्जन में आए थे। किनारे पर अचानक तीनों किशोर व विजय राठौर नामक लड़का गहरे पानी में चले गए। शोर.शराबा हुआ तो लोगों ने उनको बचाने के प्रयास किए। चारों को डूबता देखकर एक युवक फौरन पानी में कूदा। वह विजय राठौर को तो पानी से निकाल लाया लेकिन बाकी तीनों किशोर गहरे पानी में बहकर डूब गए। शनिवार को करावल नगर प्रेम नगर इलाके से कुछ लोग टैंपो से सोनिया विहार दूसरा पुश्ता पर यमुना नदी में गणेश जी की मूर्ति विसर्जन करने के लिए आए थे। इसी दौरान चार किशोर पानी में डूबने लगे। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया गया था लेकिन अन्य तीन विजय, विवेक और शिवम देखते ही देखते पानी में समा गए थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार दिया है। तीनों बच्चों की मौत के बाद से उनके घर व इलाके में मातम का माहौल है।
कांग्रेस बोली- सहयोगी दलों को मोदी का डर नहीं है बल्कि उन्हें ED, CBI...
खालिस्तानी चरमपंथियों को ‘पीछे से बढ़ावा दे रहा' है कनाडा
पाकिस्तान: इमरान खान की न्यायिक हिरासत और 14 दिन बढ़ाई गई
MP विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सिंधिया बोले, मैं BJP का...
लड़कियों के लिए भविष्य के नए दरवाजे खोलना सरकार की नीति: PM मोदी
भारतीयता बोध के भाव को बनाए रखने के लिए हिन्दुत्व आवश्यक: डॉ....
MP: BJP की दूसरी लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात MP को जगह,...
Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16. 1 से हराया
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...