गणतंत्र दिवस सम्मनित किये जायेंगे दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के बहादुर जवान
- होंगे राष्ट्रपति व पुलिस सेवा पदक से सम्मानित
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।
सरकार ने 73 वें गणतंत्र दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के उन बहादुर जवानों व अधिकारियों के नामों की घोषणा की गई, जिन्हें उनके सराहनीय कार्यों के लिए गैलेंट्री मैडल प्रदान किये जायेंगे। इसमें विभिन्न बलों के जवानों को 939 सेवा पदक देने की घोषणा की। इनमें वीरता के लिए दिए जाने वाले 189 पदक शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन जवानों के नामों की सूची जारी की, जिन्हें वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से स मानित किया गया है। इस साल किसी भी पुलिसकर्मी को शीर्ष श्रेणी का राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक (पीपीएमजी) नहीं दिया गया है।
वीरता के लिए दिए जाने वाले 189 पदकों में से 134 पदक ज मू-कश्मीर क्षेत्र में वीरता दिखाने वाले जवानों को प्रदान किए गए हैं, जबकि 47 जवानों को उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और एक जवान को पूर्वोत्तर भारत में बहादुरी के प्रदर्शन के लिए इस पदक से स मानित किया गया है।
सीआईएसएफ के 32 अधिकारी और कार्मिक सम्मानित
देश के सभी प्रमुख संस्थानों, एयरपोर्ट और दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा करने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 32 अधिकारियों व कार्मिकों को इस वर्ष राष्ट्रपति के पुलिस पदक दिए गए। इसके साथ ही गत वर्ष कालीकट, केरल में हुए समान हादसे में 170 यात्रियों की रक्षा करने वाले 17 जवानों को जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया जा रहा है।
बीएसएफ के 53 जवान होंगे सम्मानित
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 53 जवानों को वीरता सहित विभिन्न पुलिस सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इसमें दो जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), पांच जवानों को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
आईटीबीपी के 18 र्किमयों को पुलिस सेवा पदक
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 18 र्किमयों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक सहित विभिन्न पुलिस सेवा पदकों से अलंकृत किया गया है। इनमें तीन र्किमयों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) से सम्मानित किया गया है, तीन को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 12 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
सीआरपीएफ के 36 जवान सम्मानित, 6 को शौर्य चक्र
देह के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 36 जवान व अधिकारी की इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे। इनमें से 6 जवान शौर्य चक्र से सम्मानित किए जा रहे हैं। इनमें से चार को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जा रहा है।
जापानी कंपनियों के ECOs से मिले PM मोदी, कही ये बात
बॉक्स ऑफिस पर Bhool Bhulaiyaa 2 की नॉनस्टॉप कमाई, 3 दिनों में कमा...
द्विपक्षीय बैठक से पहले PM मोदी ने जापान को बताया ‘अपरिहार्य भागीदार’
क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय बच्चन? Video में देखें खुद...
सिद्धू ने जेल का खाना खाने से किया इनकार, मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया...
उप्रः 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू,गवर्नर का अभिभाषण खत्म, विपक्ष...
MCD Exposed! निगम के स्कूलों का निरीक्षण कर बोली मालीवाल- छात्राएं...
मशहूर सिंगर संगीता साजिथ का हुआ निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड' से सम्मानित होने पर PM मोदी ने आशा...
Delhi Rain: बारिश के चलते कई जगह ट्रैफिक जाम, उड़ाने प्रभावित, कहीं...