Tuesday, Oct 03, 2023
-->
brother-s-girlfriend-slit-woman-s-throat-serious

भाई की प्रेमिका ने रेता महिला का गला, गंभीर

  • Updated on 6/9/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कविनगर थानाक्षेत्र की गोविंदपुरम कॉलोनी में चिर.परिचित महिला द्वारा महिला का चाकू से गला रेत दिया गया। घायल महिला के बच्चों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे दिल्ली रेफर किया जा रहा है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी महिला पीडि़ता के भाई की प्रेमिका है। पीडि़ता दोनों के संबंधों का विरोध करती थी। उसके द्वारा विरोध करने में ही यह वारदात हुई है। 


मूलरूप से हापुड़ की रहने वाली सरिता राणा गोविंदपुरम के आई.ब्लॉक में पति सौरभ राणा और बच्चों के साथ रहती हैं। सौरभ एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सरिता का भाई यश चौहान भी उनके साथ ही रहता है। पुलिस की मानें तो शुक्रवार शाम योगिता नामक महिला सरिता के घर पहुंची। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में योगिता ने सरिता पर जानलेवा हमला करते हुए उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गई। घायल को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि योगिता हाथरस की रहने वाली है। योगिता के सरिता के भाई यश चौहान से प्रेम संबंध हैं। जिसका सरिता विरोध करती थी। विरोध से नाखुश योगिता ने वारदात कर दी। 


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीडि़ता के पति की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सर्वोदय अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही फरार महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.