नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नए साल के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में 4 कार सवारों ने लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा और उसके बाद उसकी मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। घटना सुलतानपुरी इलाके की है। खास बात यह है कि चार सवार नशे में थे और न्यू ईयर सेलेब्रेशन कर लौट रहे थे। हैरानी की बात यह है कि लड़की का शव बिना कपड़े के पाया गया।
कंझावला हिट एंड रन मामले में दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष @swatijaihind ने दिल्ली पुलिस को जारी किया हाज़िरी समन। pic.twitter.com/q0ggF7XgEK — Delhi Commission for Women - DCW (@DCWDelhi) January 1, 2023
कंझावला हिट एंड रन मामले में दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष @swatijaihind ने दिल्ली पुलिस को जारी किया हाज़िरी समन। pic.twitter.com/q0ggF7XgEK
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना में 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसके शव को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मारुति बलेनो में यात्रा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, महिला का निर्वस्त्र शव और उसके टूटे पैर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। ‘पीटीआई-भाषा' स्वतंत्र रूप से वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकती।
फुटेज में यह भी दावा किया गया है कि पीड़िता से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे एक दुर्घटना बताया। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार कंझावला थाने (रोहिणी जिला) में तड़के तीन बजकर 24 मिनट पर सूचना मिली कि कुतुबगढ़ इलाके की ओर जा रही एक कार से एक शव बंधा हुआ है।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता का पैर कार के एक पहिये में फंस गया और उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटा गया। मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया गया है।
दीपक एक ड्राइवर है, अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड का काम करता है, कृष्ण कनॉट प्लेस में काम करता है, मिथुन नारायणा में हेयर ड्रेसर का काम करता है और मित्तल सुल्तानपुरी में एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर काम कररता है। पुलिस ने कहा कि कार चालक शराब के नशे में था या नहीं, इसकी जांच के लिए उसके खून के नमूने को संरक्षित कर लिया गया है। पीड़िता विवाह एवं अन्य कार्यों में पार्ट टाइम काम करती थी। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह ऐसे ही एक समारोह से घर लौट रही थी।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं।'' उन्होंने कटाक्ष किया, ‘‘ क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे ?''
दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे ? pic.twitter.com/ai7XzuTOZg — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 1, 2023
दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे ? pic.twitter.com/ai7XzuTOZg
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...
राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने को लेकर ममता ने मोदी...
राहुल गांधी बोले- मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत...
मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है: केजरीवाल
Video: घर से निकली Pradeep Sarkar की अर्थी, दीपिका-रानी सहित आखिरी...
दीपिका पादुकोण ने Ranveer को किया इग्नोर और ना पकड़ा हाथ, फैंस बोले...