Thursday, Nov 30, 2023
-->
champat got the jewelry removed from the woman as a policeman in harinagar

हरिनगर में पुलिसकर्मी बन महिला से गहने उतरवा हुए चंपत

  • Updated on 6/12/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।
 

पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर थाना इलाके में सक्रिय ठग और पुलिस के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात को शुक्रवार को बेरीवाला बाग के पास पुलिस यूनिफॉर्म में आए शख्स ने ई रिक्शा से जा रही ईएसआईसी अस्पताल की महिला कर्मचारी से उसके पहले हुए गहने यह कहकर उतरवा लिए की इलाका सही नहीं है। महिला से गहने लेकर एक कागज में लपेट वापस कर दिया। जब उनके जाने के बाद महिला ने खोला तो पाया कि गहनों की जगह नकली सोने की चूड़ियां हैं।
जानकारी के अनुसार विद्या गुलाटी, तिहाड़ गांव में रहती हैं और ईएसआईसी अस्पताल राजेंद्र प्लेस में असिस्टेंट का काम करती है। शुक्रवार सुबह वह तिहाड़ बस स्टैंड से ई रिक्शा लिया था। वह लोटस अस्पताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बेरीवाला बाग के पास पुलिस की वर्दी पहने दो लोगों ने ई रिक्शा रुकवा लिया। रिक्शा चालक को लुंगी पहन कर रिक्शा चलाने के लिए डांटने लगे और एस उसे दूसरी ओर ले गया।

वहीं दूसरे ने महिला से कहा कि आप खुले रूप से गहने पहन क्यों निकली हैं। पता नहीं यहां कल ही एक लूट हुई है। लाइए आप अपने सारे गहने निकाल कर अंदर रख लें। इसके बाद जैसे ही महिला गहने उतारने लगी उसने सारे गहने ले लिए और एक कागज में लपेट लिया और वापस कर दिया। महिला रिक्शा में बैठ थोड़ी दूर गई और कागज की जांच की तो उसमें नकली सोने की चूड़ियां मिली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.