Wednesday, Mar 29, 2023
-->
cow-slaughter-accused-admitted-to-drug-de-addiction-center-to-escape-from-police

गोकशी का आरोपी पुलिस से बचने के लिए नशा मुक्ति केन्द्र में हुआ भर्ती 

  • Updated on 6/16/2022

नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे नोएडा में थाना फेस 3 पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने दो साथियों की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बचने के लिए अमरोहा के नशा मुक्ति केन्द्र भर्ती हो गया था। यहां से ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि 7 जून को थाना क्षेत्र के सेक्टर-68 के पास गोकशी की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले मोह मद ईशा व जीशान को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में चार आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों को गोली लगने के बाद पुलिस के बचने के लिए आरोपियों का एक साथी अमरोहा के नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हो गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में पता चल गया। पुलिस ने उसे नशा मुक्ति केन्द्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान अमरोहा के इकबाल नगर निवासी मोह म्मद निजामुद्दीन के रुप में हुई है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन सांड के इंजेक्शन लगाकर उन्हें बेहोश कर काट दिया था। फिर उनका मीट दिल्ली में बेचा था। सांड के शव के बाकी अवशेष को चारमूर्ति चौराहे से पहले हिण्डन नदी के किनारे मिट्टी में दबा दिया था।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.