Thursday, Mar 30, 2023
-->
creepy-intentions-4-pistols-found-from-the-crook-of-delhi

खौफनाक इरादे : दिल्ली के बदमाश से मिलीं 4 पिस्टल

  • Updated on 9/20/2021

नई दिल्ली/टीम डिजीटल। पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4 अवैध पिस्टल व 60 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी दिल्ली से ताल्लुक रखता है। आखिर 4 पिस्टल रखने का उसका इरादा क्या था, इसकी तहकीकात की जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक मुरादनगर क्षेत्र में सहबिस्वा स्कूल के पास मुखबिर की सूचना के आधार पर इमरान पुत्र नियाजुद्दीन निवासी जेड-1/94 लकड़ी मार्केट वेलकम सीलमपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इमरान के कब्जे से 4 अवैध पिस्टल व 60 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी बड़ी वारदात की आशंका से वह मुरादनगर में घुम रहा था। आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। 4 अवैध पिस्टल और 60 कारतूस रखने का इमरान का इरादा क्या था, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि वह शातिर किस्म का अपराधी है। उसके नेटवर्क के विषय में जांच-पड़ताल चल रही है। जल्द अह्म जानकारी सामने आने की उम्मीद हैं। इमरान कहीं अवैध हथियारों की सप्लाई के धंधे से तो जुड़ा नहीं है, इसकी भी तहकीकात हो रही है। दरअसल गाजियाबाद जनपद में दिल्ली के अपराधियों की सक्रियता कम नहीं है। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से बदमाश अक्सर गाजियाबाद में आकर संगीन वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात के बाद यह बदमाश पुन: दिल्ली में जाकर भूमिगत हो जाते हैं। खासकर लोनी, टीला मोड़, कौशाम्बी, लिंक रोड, साहिबाबाद व इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दिल्ली के अपराधियों के अलग-अलग गिरोह काम कर रहे हैं। यह गिरोह पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.