Thursday, Jun 01, 2023
-->
dcw-raided-in-paharganj-rescue-4-minor-girls-from-hotel-rooms

DCW ने पहाडगंज में मारा छापा, होटल के कमरों से 4 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया

  • Updated on 4/11/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजधानी दिल्ली के पहाडग़ंज क्षेत्र के होटल से 4 लड़कियों को छुड़ाया गया है। इन सभी नाबालिग लड़कियों को वेश्यावृति रैकेट में धकेले जा रहा था, लेकिन दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को देर शाम इन लड़कियों को पहाडग़ंज से आजाद कराया।

इन लड़कियों में दो लड़कियां नेपाल से, एक असम से और एक बिहार से है। ज्ञात हो कि महिला आयोग को एक एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन से सूचना मिली कि सेंट्रल दिल्ली में एक एजेंट वेश्यावृति के लिए लड़कियों की आपूर्ति कर रहा है। महिला आयोग की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ बताए गए होटल पर पहुंची और उसके कमरों में घुस गई।

कई महीने से फरार चल रहा आरोपी अशोकानंद महाराज गिरफ्तार, लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

उन कमरों से 4 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया गया। साथ ही उनके एजेंट साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा फर्जी ग्राहक बनकर भेजे गए लोगों द्वारा निशान लगाए गए नोट बरामद किए गए। इसके बाद आयोग ने रेस्क्यू की गई लड़कियों को शेल्टर होम भेज दिया गया है, उनको आज बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। 

Suicide Point में तब्दील हुआ DMRC, 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि देश में नाबालिग लड़कियों की, खासकर नेपाल से लगातार तस्करी हो रही है। राजधानी में अवैध देह व्यापार पर कोई रोक नहीं लग पा रही है, चिंता की बात यह है कि इसके लिए और अधिक संख्या में छोटी लड़कियों की तस्करी की जा रही है। 

केरल: नन से रेप के आरोपी पादरी के खिलाफ पुलिस ने की चार्जशीट दाखिल

हम खतरा मोल लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन करते हैं, मगर समस्या यह है कि जब तक पुलिस द्वारा इन अपराधों की ठीक तरह से जांच नहीं की जाती है। तब तक यह सनिश्चित नहीं किया जा सकता कि कि अभी कितनी और लड़कियां इन तस्करों के चंगुल में हैं। साथ ही उन लड़कियों के लिए भी एक अच्छी पुनर्वास नीति होनी चाहिए जिनको तस्करी कर लाया जाता है और उनका देह व्यापार में शोषण किए जाता है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.