Monday, Sep 25, 2023
-->
delhi came from china filling the tea valve with gold

चीन से टी वॉल्व में सोना भर कर आया दिल्ली

  • Updated on 5/12/2022

डीआरआई ने ऑपरेशन गोल्डेन टैप चला बरामद किए 61.5 किलो सोना

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।


सोना तस्करी को रोकने के लिए बरती जा रही सख्ती के साथ ही तस्करों ने भी तस्करी के नए नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे ही सोना तस्करी के एक बड़े खेप को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के कार्गो क्षेत्र से डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई)ने जब्त किया है। 24 कैरेट सोने की यह खेप टी आकार के वाल्व में छिपाकर चीन के ग्वांगझू शहर से आयात किया गया था। यह जापान एयरलाइन के विमान से दिल्ली पहुंचा था। डीआरआई के मुताबिक, बरामद किए गए 61.5 सोना का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 32.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।


डीआरआई अधिकारी ने बताया कि सोना तस्करी के अधिकांश मामलों में तस्कर दुबई से नई दिल्ली का रुख करते रहते हैं। लेकिन जब कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आ रहे यात्रियों व आयात किए जाने वाले सामान पर निगरानी तेज कर दी तो तस्करों ने तौर तरीके बदल लिए। कुछ ही दिन पहले आईजीआई पर फ्रांस के चार नागरिकों को सोने की खेप के साथ पकड़ा गया। फ्रांस के नागरिकों की संलिप्तता सामने आने के बाद डीआरआई को चौकन्ना कर दिया। यह स्पष्ट हो गया कि तस्कर अब परंपरागत दुबई से नई दिल्ली के रास्ते का इस्तेमाल सोना तस्करी में करने से बच रहे हैं।

एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो इसके बाद डीआरआई ने अपने सूत्रों से जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद कार्गो क्षेत्र की ओर डीआरआइ ने ध्यान केंद्रित किया। इस क्रम में चीन से आयात किए गए वाल्व की खेप पर अधिकारियों को संदेह हुआ। संदेह होने पर जब एक बैग से वाल्व निकालकर उसके अंदर के पुर्जों को अलग किया जाने लगा तब सबसे भीतर वाले पूर्जे में सोना भरा मिला। सूत्रों के अनुसार इसके बाद डीआरआई ने तय किया कि सभी वाल्व की जांच की जाएगी। इस कार्य के लिए डीआरआइ ने ऑपरेशन गोल्डन टैप चलाया। ऑपरेशन के दौरान एक एक वाल्व से पुर्जों को अलग किया जाने लगा। यह प्रक्रिया इतनी धीमी रही कि इसमें करीब 30 घंटे लग गए। कई कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया। घंटों की मेहनत के बाद वाल्व से निकाले गए सोने का वजन 61.5 किलो पाया गया।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.