नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के पीरा गढ़ी इलाके में बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। बयाता जा रहा है कि आरोपी पहले भी एक हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है। पश्चिम विहार वेस्ट के पीरा गढ़ी इलाके में बीते मंगलवार को एक घर में 12 साल की बच्ची पुलिस को खून से लथपथ हालत में मिली थी, जिसके प्राइवेट पार्ट्स और शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से अनगिनत वार किए गए थे।
बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत करने वाले को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्वाइंट सीपी शालिनी सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी का रहने वाला है। साल 2006 में ये दरिंदा हत्या की एक वारदात को अंजाम दे चुका है। ये लूटपाट करता है और एक फैक्ट्री में भी काम करता है। शालिनी सिंह ने ये भी बताया कि इस दरिंदे ने बच्ची के साथ हैवानियत इसलिए की क्योंकि उसने इस दरिंदे को लूटपाट करते देख लिया था।
'यौन शोषण' की शिकार नाबालिग लड़की की हालत का जायजा लेने AIIMS पहुंचे केजरीवाल
मालीवाल ने दिया था दिल्ली पुलिस को नोटिस दिल्ली महिला आयोग को घटना की जानकारी मिलने के बाद से अध्यक्षा स्वाति मालीवाल पूरे केस पर नजर बनाए हुए है। वो एम्स में बच्ची का हाल जानने पहुंची थी और केस को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया था। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ये घटना अंदर तक झकझोर देने वाली है।
बच्ची का यौन शोषण: मालीवाल ने गिरफ्तारी में देरी को लेकर दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना
पीड़िता के परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एम्स में भर्ती 12 साल की दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। डॉक्टरों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्ची के साथ बहुत ही हैवानियत के साथ दुष्कर्म किया गया। उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। डॉक्टर बच्ची की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि बच्ची के परिजनों को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें-
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...
दिल्ली में थमा Corona का कहर! राजधानी में 231 नए मामले सामने तो 10...