नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेटरों विराट कोहली और एम.एस. धोनी की बेटियों पर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शहर पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ इकाई में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच जारी है।
जोशीमठ संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने संबंधी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
मालीवाल ने ट्विटर पर प्राथमिकी की प्रति साझा की और कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे नोटिस के बाद, दिल्ली पुलिस ने कोहली और धोनी की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणियों के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बहुत जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा और वे सलाखों के पीछे होंगे।” प्राथमिकी के अनुसार, डीसीडब्ल्यू ने प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटरों विराट कोहली और एम.एस. धोनी की क्रमश: दो वर्षीय और सात वर्षीय बेटियों को लक्षित करने वाली कुछ सोशल मीडिया पोस्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है।
न्यायपालिका को ‘धमका' रही है सरकार, ताकि ‘उसपर कब्जा कर सके' : कांग्रेस
प्राथमिकी में कहा गया है, “सोशल मीडिया मंच “ट्विटर” पर ये पोस्ट छोटे बच्चों और उनकी माताओं के प्रति अश्लील, गलत और बेहद अपमानजनक हैं। कथित ट्वीट्स के ‘स्क्रीनशॉट' भी मेल के साथ संलग्न थे।” पुलिस ने बताया कि शिकायत विवरण और अब तक की गई प्रारंभिक जांच के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 बी (डी) के तहत अपराध बनता है।
उपराज्यपाल सक्सेना लिखित में बताएं कि फिनलैंड ट्रेनिंग कार्यक्रम को अस्वीकार नहीं किया है: केजरीवाल
अदालत ने EWS आरक्षण की याचिका पर केंद्र और जामिया यूनिवर्सिटी का रुख...
अगर राहुल अयोग्य हैं तो महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के लिए मोदी पर...
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' चलाने...
केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले - ED, CBI ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक...
जिस क्षण नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरती भाषण...
अडाणी समूह का दावा - प्रवर्तकों ने 2.15 अरब डॉलर का कर्ज लौटाकर शेयर...
राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार...
Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया...
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी