Thursday, Mar 30, 2023
-->
dera sacha sauda chief gurmeet ram rahim once again got parole for 40 days

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की मिली पैरोल

  • Updated on 1/20/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को फिर 40 दिन की पैरोल दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए अब सरकारी कर्मियों ने कसी कमर, सरकार को चेताया

  •  

रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने फोन पर पीटीआई को बताया, “पैरोल 40 दिनों के लिए प्रदान की गई है। यह नियमानुसार है। डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गए थे।

पेशाब कांड में एयर इंडिया पर DGCA ने लगाया 30 लाख रुपये का जुर्माना 

इससे पहले, हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की ताजा पैरोल याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि डेरा प्रमुख ने 40 दिनों के पैरोल के लिए एक आवेदन दायर किया था, जिसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था।

भाजपा नेता हरीश खुराना के खिलाफ सिसोदिया के मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक 

सूत्रों ने बताया कि अपनी पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है। 

लोन धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने वेणुगोपाल धूत को दी अंतरिम जमानत, CBI को लगाई फटकार 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.