Friday, Sep 29, 2023
-->
disha ravi arrest delhi police law doesnt differentiate between a 22-yr-old 50-yr-old kmbsnt

दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बोली दिल्ली पुलिस- 22 का हो या 50 साल का, कानून सभी के लिए बराबर

  • Updated on 2/16/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। किसान आंदोलन से संबंधित टूलकिट मामले में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि (Disha Ravi) की गिरफ्तार पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का बयान आया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि 22 साल वाले व्यक्ति और 50 साल वाले व्यक्ति के लिए कानून अलग-अलग नहीं हो सकता। कानून सभी के लिए बराबर है। कोर्ट ने गिरफ़्तारी को सही मानते हुए 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। जो लोग कहते हैं कि गिरफ्तारी में गलत तरीक से हुई है ये बिल्कुल झूठ है। 

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि के साथ मुंबई की वकील निकिता जैकब और पुणे के इंजीनियर शांतनु ने किसानों के आंदोलन के संबंधित ‘‘टूलकिट’’ बनाई थी और भारत की छवि को धूमिल करने के लिए उसे अन्य लोगों के साथ साझा किया था। पुलिस ने दावा किया कि बेंगलुरु से शनिवार को गिरफ्तार की गई दिशा रवि ने जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को टेलीग्राम ऐप के जरिये ‘‘टूलकिट’’ भेजी थी और उस पर कार्रवाई करने के लिए उसे राजी किया था। पुलिस ने बताया कि डाटा भी हटा दिया गया था। दिशा के टेलीग्राम खाते से पता चलता है कि ‘‘टूलकिट’’ से संबंधित कई लिंक हटाए गए थे।

टूलकिट मामले में खालिस्तानी-आईएसआई कनेक्शन, भजन सिंह और पीटर फ्रेडरिक का नाम आया सामने

निकिता और शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
‘टूलकिट’ में ट्विटर के जरिये किसी अभियान को ट्रेंड कराने से संबंधित दिशानिर्देश और सामग्री होती है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसानों के आंदोलन से जुड़ी एक ‘टूलकिट’ कथित तौर पर बनाने के लिए निकिता और शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किये गये है।

दिशा रवि का टूलकिट बनाने में हाथ
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि ने दो अन्य संदिग्धों निकिता जैकब और शांतनु के साथ मिलकर किसानों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित ‘‘टूलकिट’’ बनायी और सोशल मीडिया पर साझा किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (साइबर) प्रेम नाथ ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिशा ने ‘‘टूलकिट’’ फैलाने के लिए बनाए गए एक व्हाट््एप समूह को हटा दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘टूलकिट का उद्देश्य भारत की छवि को धूमिल करना था।’’ 

दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने ‘टूलकिट’ से जुड़े लिंक जोड़ने का किया दावा

इन तीनों ने मिलकक बनाया टूलकिट
केन्द्र के नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। गणतंत्र दिवस पर हुई इस झड़प में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। नाथ ने कहा, ‘‘निकिता, शांतनु, दिशा और अन्य लोगों ने टूलकिट का मसौदा बनाने में सहयोग किया।

निकिता और उसके डिवाइस से मिली जानकारी के आधार पर, कई टीमों को महाराष्ट्र के बीड जिले और बेंगलुरु भेजा गया। शांतनु बीड में अपने घर पर नहीं मिला और हम उसकी तलाश कर रहे हैं।’’ पुलिस ने कहा कि दिशा, शांतनु और निकिता ने ‘‘टूलकिट’’ बनाया और संपादित किया। 

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.