Thursday, Mar 30, 2023
-->
do-yoga-and-stay-healthy-here-is-to-take-now-prana-police

योग करो और स्वस्थ रहो,यहीं लेना है अब प्रण-पुलिस

  • Updated on 6/21/2022

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाहरी,बाहरी उत्तरी,रोहिणी और नॉर्थ वेस्ट जिला में पुलिस ने कई कार्यक्रमों को आयोजन किया। जिसमें पुलिस समेत आम लोगों ने भी हिस्सा लिया और योग किया। योग की महत्वपूर्णता के बारे में जानकारी ली। प्रण लिया कि योग रोज करना है और बिमारियों से दूर रखना है।

बाहरी जिला पुलिस ने नांगलोई के सूरजमल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सभी पुलिस स्टेशनों और कार्यालयों के कर्मचारियों ने भाग लिया और योगासन किया। कई थानों में विशेषतौर पर योग करने का इंतजाम किया गया था। जिसके लिये कई जगह पर योगा टीचर्स को बुलाया गया था।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति भी है। योग से हम सब बिमारियों से दूर रहकर स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं। दिल्ली पुलिस के लिये तो योगा काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि पुलिसकर्मियों को कब मौके पर व बदमाशों के पीछे भागना है,उनको भी नहीं पता होता है। अगर आपका शरीर पूरी तरह से फिट रहेगा तो आप हालातों पर काबू करने में व बदमाशों को पकडऩे में कामयाब जरूर हो पाएगें।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि आज के हालातों को देखकर योग जरूरी है। शरीर स्वस्थ तो आपका काम में भी दिल लगेगा। योग दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों ने योग किया। नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने बताया कि योग दिवस के लिये विशेषतौर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। जिसमें आम नागरिकों समेत सभी पुलिस वालों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

योग दिवस हम एक त्यौहार की तरह से मनाते हैं। जिसमें जिले में बुजुर्गों को विशेषतौर पर योग के लिये बुलाया गया और उनको इसके फायदों के बारे में जानकारी दी गई। इस बीच कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.