Thursday, Jun 01, 2023
-->
drunken-youth-did-unnatural-act-with-cows

शराब के नशे में धुत युवक ने गोवंश के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य

  • Updated on 3/16/2022

नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित कस्बे में शराब के नशे में धुत युवक ने गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। ऐसा करते देख कुछ लोगों ने आरोपी को पकडऱ उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कपड़े गोबर में सने मिले हैं। 

थाना प्रभारी अवेधश प्रताप सिंह ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर निवासी भुवनेश्वर शर्मा कस्बा सूरजपुर में रहता है। आरोपी एक फैक्ट्री में नौकरी करता है और अविवाहित है। बुधवार सुबह आरोपी ने शराब के नशे में पड़ोस मेें एक व्यक्ति के बरामदे में गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। ऐसा करते देख कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस आरोपी के होश में आने का इंतजार कर रही है। आरोपी को वीरवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.