नई दिल्ली/टीम डिजीटल। सावधान ! शहर में क्राइम ब्रांच के फर्जी अफसर सक्रिय हैं। कुछ जालसाज क्राइम ब्रांच के नाम पर ठगी का खेल खेल रहे हैं। आरोपियों के झांसे में आकर महिला को सोने की चेन, 2 कड़े और 5 अंगूठी से हाथ धोना पड़ा है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है। जनपद गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में यह मामला प्रकाश में आया है।
कविनगर सी ब्लॉक में नीरज शर्मा सपरिवार रहते हैं। वह निजी कंपनी में कार्यरत हैं। नीरज की पत्नी कल्पना शर्मा शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं। इस बीच कविनगर सी ब्लॉक पार्क के पास पहले से मौजूद 2 बाइक पर सवार 3 युवकों ने कल्पना का रिक्शा रूकवा लिया। युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का सदस्य बताया। एक युवक ने ड्रामा रचकर रिक्शा चालक मुनेश को बातों में उलझा लिया।
जबकि 2 युवकों ने कल्पना से कहा कि नजदीक में हत्या की वारदात हो गई है। वारदात कर बदमाश आस-पास घूम रहे हैं। यह सुनकर कल्पना एकाएक घबरा गईं। आरोपियों ने फर्जी आईकार्ड दिखाकर महिला के शक को दूर कर दिया। तभी युवकों ने महिला से सोने की चेन, 2 कड़े और 5 अंगूठी ले लीं। बाद में आभूषण की पोटली बदल कर आरोपियों ने कल्पना को थमा दी। यह पोटली देकर बदमाश रफूचक्कर हो गए।
माजरा समझ में आने पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। हालाकि घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हो गई है। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
शिवसेना नेता शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम...
कांग्रेस का तंज, कहा- महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र और एकनाथ’ के साथ आने...
पंजाब यूनिवर्सिटी बदलाव, अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव...
कंगना ने सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निकाली भड़ास
एकनाथ शिंदे : जानिए महाराष्ट्र के सीएम बनने तक का पूरा सियासी...
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने की तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से...
शिवसेना के बागियों को अलग होने के अपने फैसले पर होगा अफसोस : संजय...
कांग्रेस बोली- मोदी-शाह के नेतृत्व वाली BJP को हर कीमत पर चाहिए सत्ता
नड्डा, शाह की अपील के बाद फडणवीस ने स्वीकार किया डिप्टी सीएम का पद
SEBI ने रियल एस्टेट कंपनी पाश्र्वनाथ डेवलपर्स पर लगाया प्रतिबंध