नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोनल दिल्ली की सीमाओं पर जारी है। वहीं टीकरी बॉर्डर (tikri border) पर पंजाब के एक किसान की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो किसानों के बीच शराब के पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक किसाने ने दूसरे की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के बरनाला का एक युवा किसान गुरप्रीत सिंह लंबे समय से किसान आंदोल में सक्रिय था। वो अपने साथियों के साथ दिल्ली-रोहतक बाईपास पर कसार गांव के निकट बिजली पोल नंबर 241 के ट्रॉली टेंट में रुका हुआ था।
केजरीवाल ने बढ़ते Corona केस पर जताई चिंता,कहा- Lockdown समाधान नहीं,जागरुकता जरुरी
शराब के नशे में हुआ झगड़ा गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे गुरप्रीत और उसके साथी रणबीर उर्फ सत्ता ने शराब पी। नशे में दोनो के बीच शराब के पैसों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत को लाठी से पीटा गया। उसके सिर पर जोर से लाठी मारी गई। जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़ा।
गुरप्रीत को नहीं ले जाया गया अस्पताल नीचे गिरते ही रणबीर उर्फ सत्ता ने उसकी लात घूंसों से पिटाई कर दी। वो काफी देर तक उसे पीटता रहा और फिर वहां से फरार हो गया। अन्य साथी किसानों को लगा कि गुरप्रीत ठीक हो जाएगा इसलिए उसे अस्पताल नहीं ले गए। गुरप्रीत के गुप्तांगों समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। उसे ट्रॉली टेंट में ही रखा गया और वहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।
बढ़ते कोरोना के बीच दिल्ली में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण, अब सप्ताह के सातों दिन लगेगी वैक्सीन
सत्ता की तलाश में जुटी पुलिस मामले की सूचना शुक्रवार रात पुलिस को दी गई। सेक्ट-6 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर जयभगवान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आज यानी शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के चाचा नाहर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रणबीर उर्फ सत्ता की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:
नवरात्रि: यूपी में कुट्टू के आटे के पकौड़े खाने से दर्जन भर लोग बीमार...
Corona को लेकर योगी सरकार की तैयारी पर बरसी प्रियंका गांधी, कांग्रेस...
प्रशांत किशोर के बाद ममता ने की BJP के लिए चुनावी सीटों की भविष्यवाणी
Corona को लेकर सेवा भारती ने चलाया जागरुकता अभियान, शिविर का आयोजन
भाजपा शासित गुजरात में कोरोना मामलों में इजाफा, शमशानों में लगीं लंबी...
कांग्रेस बोली- पीएम मोदी लोगों की जान के बजाय बंगाल चुनाव को दे रहे...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
कोहली को पछाड़ बाबर आजम ICC वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर
CBSE बोर्ड ने रद्द की 10वीं की परीक्षा, 12वीं के लिए आगे तय होगी तारीख
CBSE Board Exam: मनीष सिसोदिया की केंद्र से मांग- 12वीं के छात्रों को...