नई दिल्ली टीम डिजिटल। रेफरेंडम 2020 (referendem 2020) का प्रचार करने वाला तीरथ सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पंजाब पुलिस ने यूपी ATS (punnjab police ) के साथ मिलकर मेरठ के थापर नगर से गिरफ्तार कर लिया था। मगर तीरथ के पिता अजीत सिंह अपने बेटे को आतंकवादी मानने को तैयार नहीं हैं। एक इंटर कॉलेज में चौकीदारी करके और रिक्शा चलाकर गुजारा चलाने वाले अजीत सिंह को अपने बेटे के बेगुनाह होने पर पूरा भरोसा है।
AAP सांसद ने पूछा- अगर योगी सरकार को यूपी की चिंता है, तो फिर केजरीवाल...
ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता है तीरथ सिंह उत्तर प्रदेश के मवाना कस्बे में किशनपुर से संबंध रखने वाले अजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा बीते चार सालों से ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता है। वो बताते हैं कि तीरथ पंजाब जाता रहता था मगर सिर्फ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए जाता था। दूसरी ओर तीरथ सिंह अपने इकबालिया बयान में ये स्वीकार कर चुका है कि वो फेसबुक मैसेंजर के जरिए ब्रिटेन के लोगों से टच में था। इन्हीं लोगों ने उसे रेफरेंडम का प्रचार करने के लिए मनाया था। उसके पास से भिंडरावाला के पोस्टर भी बरामद हुए हैं। फिलहाल तीरथ सिंह के खिलाफ पंजाब में मोहाली में स्पेशल सेल ने मामला दर्ज किया गया है।
कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार ने किया किसानों और MSME के लिए राहत का ऐलान
यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान यूपी ATS ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया था। यूपी की पूछताछ पूरी होने के बाद अब उसे पंजाब पुलिस को ही सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस तीरथ सिंह से उसके साथियों की जानकारियां उगलवाने की कोशिश कर रही है। साथ ही रेफरेंडम 2020 को लेकर खालिस्तान का क्या प्लान है, इस बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली में थमा Corona का कहर! राजधानी में 231 नए मामले सामने तो 10...
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...
साल 2020 में मास्को में सबसे ज्यादा ट्रैफिक तो भारत के 3 शहरें भी...
अर्नब के व्हाट्सऐप चैट को लेकर राहुल गांधी ने भी साधा मोदी सरकार पर...
आखिर कहां फंसा पेंच नीतीश कैबिनेट के विस्तार में, क्या है BJP की ...
किरण बेदी के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री...
संसद कैंटीन में भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म, बढ़ेंगी कीमतें
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें
यूपी MLC चुनावः 10 सीटों पर BJP तो 2 सीटों पर SP का जीत तय,कांग्रेस...