नई दिल्ली,(जुनेद अख्तर):दिल्ली से सटे नोएडा में थाना फेस 1 क्षेत्र के सेक्टर 10 स्थित कपड़े की कंपनी में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। आग कंपनी के तीसरे फ्लोर पर लगी थी। वहां पर ही कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक कमरा बना है। उस कमरे में 10 कर्मचारी आग के बीच फंस गए। दमकल विभाग की टीम ने बचाव अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुक्र रहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप स्रह्नमार ने बताया कि वीरवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-10 ए 108 स्थित कपड़े की कंपनी में आग लग गई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की चार गाडिय़ों को मौके पर रवाना कर दिया गया। आग कंपनी के तीसरे फ्लोर पर लगी थी। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। लपटें खिड़कियों से बाहर निकलने लगीं तभी दमकल की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछार शुरू की। कंपनी के अंदर कपड़े का सामान होने के चलते आग तेजी से फैल रही थी। इसी दौरान पता चला कि तीसरे फ्लोर पर बने एक कमरे में 10 कर्मचारी फंस गए हैं। वह इस कमरे में सो रहे थे। फ्लोर के अंदर धुआं भर गया। दमकलकर्मियों ने बचाव अभियान चलाना शुरू किया। दमकलकर्मी कंपनी में बाहर की ओर लगी सीढिय़ों की मदद से ऊपर गए। इसके बाद अंदर घुसे और आग में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। दमकल ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
धुएं की वजह से बेसुध हो गए कर्मचारी, दमकलकर्मियों ने कंधे पर बाहर निकाला कंपनी के अंदर फंसे कर्मचारी धुएं की वजह से बेसुध हो गए थे। दमकलकर्मियों ने उन्हें कंधे पर बाहर निकाला। वह बाहर आते ही बेहोश हो गए। धुआं ज्यादा होने की वजह से कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें बाहर निकालते ही थैरेपी दी गई। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें नजदीक के अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दो कर्मचारियों को भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं आग लगने के कारण का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर भी कोई सबूत नहीं मिला है। दमकल विभाग और फोरेंसिंक टीम आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं। वहीं, आग लगने से कंपनी में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। ट्रांसफार्मर की आग बुझाते समय युवक की झुलसकर मौत थाना दादरी क्षेत्र के पेठ वाली गली में वीरवार को अचानक आग लग गई। इसी बीच 25 वर्षीय युवक ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग में बुरी तरह झुलसने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में मृतक की पहचान मोहसीन निवासी नाजिम चौक हाथी वाली गली दादरी कस्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ओडिशा : कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में पटरी से उतरी, 50 की मौत, 350...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...
विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजद्रोह कानून का इस्तेमास करना चाहती है...
बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किसान पहलवानों को जंतर-मंतर लेकर...
22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री...
राजद्रोह के मामलों में सजा बढ़ाकर सात वर्ष की जाए : विधि आयोग की...
सिसोदिया को शनिवार को अपने घर पर बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत मिली
पदक विजेता बेटियां न्याय मांग रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं:...
राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया, BJP ने की...