Sunday, Jun 04, 2023
-->
fight-in-love-life-left-delhi-fed-up-life-in-danger-in-ghaziabad-too

लव लाइफ में लफड़ा : तंग आकर दिल्ली छोड़ी, गाजियाबाद में भी जान को खतरा

  • Updated on 1/3/2022

नई दिल्ली/टीम डिजीटल। गैर पर भरोसा कर जिंदगी को संवारने का ख्वाब देखना महिला के लिए जी का जंजाल बन गया। लिव इन रिलेशन में रहने और शारीरिक शोषण झेलने के बावजूद वह प्रेमिका से पत्नी नहीं बन पाई। शादी का झांसा देकर युवक लंबे समय तक मनमानी करता रहा। तंग आकर पीड़िता को दिल्ली छोड़कर गाजियाबाद आना पड़ा, मगर गाजियाबाद में भी परेशानियों ने पीछा नहीं छोड़ा। 

एसिड अटैक की धमकी
आरोपी अब तेजाब डालकर जीवन बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन की एक हाउसिंग सोसाइटी में 2 बच्चों के साथ महिला रह रही है। काफी समय पहले महिला की मुलाकात वरूण क्वात्रा निवासी प्रताप नगर दिल्ली से हुई थी। ऐसे में दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। वरूण ने महिला से शादी करने और उसके दोनों बच्चों की देखभाल का जिम्मा उठाने का वादा किया। 

भारी पड़ा गैर पर भरोसा
गैर पर भरोसा कर वह दोनों बच्चों को लेकर दिल्ली चली गई। बाद में वरूण ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। शादी की बात को वह बार-बार टाल जाता। जबकि महिला के बच्चों की देखरेख में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस दरम्यान पीड़िता का शारीरिक शोषण होता रहा। आरोपी से तंग आकर महिला ने दिल्ली छोड़कर गाजियाबाद में शिफ्ट होने का निर्णय लिया। इसके बावजूद आरोपी पीछा नहीं छोड़ रहा है। 

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर    
कभी इंटरनेट कॉल और कभी अलग-अलग नंबर से फोन कर वह धमका रहा है। तेजाब डालकर जीवन बर्बाद करने की धमकी तक दी गई है। पीड़िता को अपनी और बच्चों की जान की चिंता सता रही है। उधर, थाना नंदग्राम पुलिस ने इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि आरोपी वरूण क्वात्रा की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.