नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली में रेप मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने तीन महीने पहले एक महिला की शिकायत के आधार पर प्रिंस राज के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में आईपीसी के प्रावधानों के तहत कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है।
एफआईआर में लोजपा नेता चिराग पासवान का भी नाम है। आरोप है कि चिराग ने शिकायत में अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची थी। दिल्ली की एक अदालत के निर्देश पर पुलिस ने नौ सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी।
पेगासस केस : मोदी सरकार के अड़ियल रुख पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनाए तल्ख तेवर
महिला का आरोप- प्रिंस ने बनाया था उसका अश्लील वीडियो पीड़ित महिला का आरोप है कि प्रिंस "शारीरिक संबंध" के लिए उसके घर आने लगा था। वो बहुत डरी हुई थी। प्रिंस ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बनाया था, उसे वायरल करने धमकी देता था और महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिंस केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के भतीजे हैं।
जन्मदिन की पार्टी में घुसे बिन बुलाए मेहमानों ने चलाये चाकू, एक घायल
पीड़िता का दावा- चिराग को इस बात की दी थी सूचना पीड़िता का दावा है कि उसने पार्टी प्रमुख चिराग पासवान को इस बारे में सूचित किया था। महिला ने कहा है कि 15 जनवरी को, मैं चिराग से मिलने गई थी और सारी चर्चा के बाद, उसने मुझ पर प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज न करने के लिए दबाव डाला और वह मामले को सुलझाने के लिए तैयार था।
महिला ने आगे कहा है कि मैंने फरवरी में पार्टी छोड़ दी और जब प्रिंस को इस मामले के बारे में पता चला। उसने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...