नई दिल्ली, (जुनेद अख्तर):दिल्ली से सटे नोएडा में थाना इकोटेक 3 पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हिंडन नदी से बरामद अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या उसके ही दो सगे भाइयों ने गला दबाकर की थी। इसके बाद शव को कार में ले जाकर हिंडन नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। भाइयों को अपनी बहन के चरित्र पर शक था। साथ ही दोनों भाइयों की बहन के सूरजपुर में स्थित 210 वर्ग गज के प्लॉट पर भी नजर थी। जिसके बाद दोनों भाइयों ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। सेंट्रल नोएडा डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि बीते 13 मार्च को बिसरख के पास हिंडन नदी में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा था। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। इसी बीच थाना सूरजपुर में सरताज पुत्र अख्तर निवासी ग्राम ककराला नोएडा ने अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सरताज ने आशंका व्यक्त की थी जो शव मिला है, वह उसकी बहन नजमा का हो सकता है। सरताज व अन्य परिजनों ने शव की शिनाख्त नजमा के रूप में की गई। डीसीपी ने बताया कि मृतका के परिजनों से सख्ती से पूछताछ करने पर हत्याकांड का खुलासा किया गया है।
आठ मार्च को दिया वारदात को अंजाम, भाइयों ने दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या पूछताछ में पता चला कि नजमा शादीशुदा थी। वैवाहिक विवाद के चलते वह पति से अलग रह रही थी। गलत संगत में पडऩे के कारण परिवार के लोग उसके चरित्र पर शक करने लगे। इससे वह समाज में अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आठ मार्च की रात्रि महिला के भाई शाहरूख और सरताज ने मिलकर नजमा की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को कार में रखकर हिंडन नदी में फेंक दिया था। हत्यारोपी भाइयों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। बहन का शव बरामद होने पर गुमशुदगी कराई दर्ज, शक होने पर पुलिस ने की पूछताछ सरताज को पता चला कि पुलिस ने बहन का शव बरामद हो गया है। इसके बाद सरताज थाना सूरजपुर में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। वहां सरताज ने पुलिस के सामने आशंका व्यक्त की, जो शव थाना इकोटेक 3 क्षेत्र में मिला है, वह उसकी बहन नजमा का हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव की पहचान कराई तो नजमा के रूप में हुई। इस पर पुलिस को सरताज पर शक हुआ। पुलिस ने सरताज और उसके दूसरे भाई शाहरूख से सख्ती से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद दोनों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पति के प्लॉट पर पर था नजमा का कब्जा थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि नजमा का पति से विवाद चल रहा था। नजमा के पति ने सूरजपुर में एक 210 वर्ग गज का प्लॉट खरीद रखा था। जिस पर नजमा का कब्जा था और नजमा ने अपने पति को यहां से भगा दिया था। उसके ऊपर मुकदमा दर्ज करवा रखा था। डर की वजह से नजमा का पति मसूरी गाजियाबाद में जाकर रहने लगा। उधर सूरजपुर में पति के मकान में रहने के बाद नजमा का चाल चलन बिगड़ता चला गया। नजमा के मकान पर लोगों का आना जाना रहता था। शराब पीकर वह अपने हर शौक पूरी करती थी। यह बात भाइयों को नागवार गुजर रही थी। बहन का चरित्र खराब होने और उसकी संपत्ति को कब्जाने के लिए भाइयों ने हत्या की साजिश रच डाली। नजमा की हत्या में पति को फंसाने की थी साजिश सरताज और शाहरुख ने योजना तैयार की कि नजमा की हत्या के बाद उसके मकान पर कब्जा कर लेंगे। उनका मकसद नजमा की हत्या में उसके पति को फंसाना था, दरअसल, पति से विवाद के चलते पुलिस को भी यही शक होता कि पति ने नजमा की हत्या की है। लेकिन आरोपी अपने ही बुने जाल में फंसते चले गए। सरताज ने जब नजमा की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया तो पुलिस का शक परिजनों की तरफ गहरा गया। पुलिस ने काफी गहनता से छानबीन के बाद सनसनीखेज हत्याकांड का सही खुलासा किया।
पति गाजियाबाद के मसूरी में करता है कबाड़ी का काम
डीसीपी ने बताया कि मृतका का पति साजिद गाजियाबाद के मसूरी में कबाड़ी का काम करता है। वह अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई शाहरुख पुत्र अख्तर और सरताज पुत्र अख्तर को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक की पूछताछ में दोनों भाइयों के अलावा अन्य परिजनों की संलिप्ता नहीं पाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी