नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे नोएडा में एक विदेशी महिला ने अपने भारतीय पति पर दहेज उत्पीडऩ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पति ने उसके कीमती सामान भी हड़प लिये हैं। इसको लेकर महिला ने पति के खिलाफ थाना सेक्टर 126 में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में अमारा होक ने बताया कि वह मूलरुप से कंबोडिया की रहने वाली है। अमारा ने वर्ष 2017 में दिल्ली के रहने वाले अंकुर गांधी नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में अमारा होक व अंकुर सेक्टर 128 स्थित जेपी विश टाउन सोसाइटी में रहती हैं। उनका आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही अंकुर उन्हें प्रताडि़त करने लगा। अब वह दहेज के लिए उनका उत्पीडऩ कर रहा है। आरोप है कि उसने अमारा के साथ कई बार मारपीट भी की। इसके अलावा महिला के लाखों रुपये के आभूषण हड़प लिये। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ममता बोलीं- नफरत फैलाने वालों को छू तक नहीं रही BJP, सच बोलने वालों...
गोवा विधानसभा के 1963 से 2000 तक के रिकॉर्ड नष्ट हो चुके हैं: CM...
PM Modi के बाद अब अटल बिहारी बाजपेयी पर बनेगी फिल्म, इस खास मौके पर...
Koffee with Karan 7: सेलेब्स ने सामने गिड़गिड़ाते दिखे Karan Johar,...
महाराष्ट्रः बागी नेता एकनाथ शिंदे का दावा- मेरे साथ 50 विधायक
Big B की गाड़ी देख इस सुपरस्टार ने विंडो पर किया Knock, वायरल हो रही...
G-7 Summit: PM मोदी ने बोरिस जॉनसन से लेकर बिडेन तक सबको दिए शानदार...
Phone Bhoot Poster: मजेदार अंदाज में दिखें कैटरीन, ईशान और सिद्धांत,...
Priyanka Chopra Sona Home: प्रियंका ने शुरू किया नया बिजनेस, अब आपके...
जर्मनी में G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद PM मोदी UAE रवाना