Saturday, Jun 03, 2023
-->

दिल्ली में उज्बेकिस्तान की महिला से सामूहिक बलात्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • Updated on 3/16/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। दक्षिण दिल्ली के मसूदपुर इलाके में उज्बेकिस्तान की 36 वर्षीय एक महिला से उसके पूर्व प्रेमी और उसके दोस्तों ने कथित तौर पर मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना नौ और 10 मार्च की दरमयानी रात में हुआ लेकिन महिला डर की वजह से चुप रही और इस मामले को लेकर पुलिस के पास नहीं गई। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने एक परिचित को इसकी जानकारी दी, जिसने उसे पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। 

महिला ने आरोप लगाया है कि उसे पहले बुरी तरह से मारा-पीटा गया और जब वह बेहोश हो गई तो उसके पूर्व प्रेमी और दोस्तों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने दो व्यक्ति की पहचान कर ली है। एक उसका पुराना प्रेमी अनुभव यादव और दूसरा यादव का दोस्त गौरव भाटिया है। महिला ने बताया है कि अन्य लोगों को वह नहीं जानती है। 

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह किराए के मकान में पिछले छह महीने से रह रही है। उसने पुलिस को बताया कि यादव पिछले चार सालों से उसका प्रेमी था।

महिला के अनुसार दो सप्ताह पहले उसका यादव से ब्रेकअप हो गया था। यादव इसके खिलाफ था और वह उसे लगातार फोन करके धमकी दे रहा था। शिकायत के आधार पर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.