Tuesday, Oct 03, 2023
-->
gauri-lankesh-murder-case-suspect-was-associated-with-sanatan-sangathan

गौरी लंकेश हत्या मामले में नया मोड़, सनातन संगठन से जुड़ा था आरोपी

  • Updated on 4/3/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गौरी लंकेश हत्या मामले में एक और नया मोड़ आया है। अब इस केस में हिंदुत्व दक्षिणपंथी संगठन का हाथ बताया जा रहा है। कर्नाटक पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पर संदेह के चलते गिरफ्तार किया गया है। टी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

भारत बंद का असर: MP के भिंड में कर्फ्यू जारी, राजस्थान MLA के घर में लगाई आग

नवीन केवल हिंदुत्व दक्षिणपंथी संगठन ही नहीं सनातन संगठन हिंदू जनजागृति समिति से भी जुड़ा हुआ था। यह गिरफ्तारी इस मामले की पहली गिरफ्तारी है। जिससे मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। नवीन कथित रूप से हथियार की तस्करी करने वाला भी बताया जा रहा है।

दलित संगठनों के भारत बंद में कई राज्यों में हिंसा, 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

बता दें कि 5 सितंबर 2017 को अज्ञात लोगों द्वारा गौरी लंकेश के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरी लंकेश एक समाज सेविका और पेशे से पत्रकार थीं। वह सत्ताविरोधी और दक्षिणपंथी विरोधी विचारधारा से जानी जाती थीं और लिखने में सक्रिय थीं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.