Sunday, Dec 10, 2023
-->
gfdgfdgfdgdfgfdgfdgfdgfdgfdgfdgfdggdfgdfgfdgfdgfd

यमुना में तैराकी करते समय एक किशोर डूबा, रेस्क्यू जारी

  • Updated on 9/26/2023


यमुना में तैराकी करते समय एक किशोर डूबा, रेस्क्यू जारी
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (नवोदय टाइम्स): सिगनेचर ब्रिज के पास चार दोस्त यमुना में तैराकी के लिए आए थे। अचानक एक 14 साल का अंश नामक किशोर डूब गया। घटना की सूचना मिलते है बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां एक मोटर बोट और 5 गौताखोरों ने रेस्क्यू किया गया। कई घंटे रेस्क्यू करने के बाद भी अंश का कहीं पता नहीं चला है। अगले दिन रेस्क्यू जारी रहेगा। तिमारपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
पुलिस वरिष्ठ ने बताया कि उत्तरी गुलाब वाटिका, लोनी, गाजियाबाद यूपी के रहने वाले 14 साल, 15 साल, 15 साल और 10 साल के चार बच्चे आज दोपहर करीब 2 बजे सिग्नेचर ब्रिज के पास यमुना नदी में तैराकी के लिए आए थे। पीसीआर के माध्यम से सूचना मिली कि अंश, उम्र 14 वर्ष, तैरते समय यमुना में डूब गया है। मौके पर पहुंचने के बाद गोताखोरों और नावों से अंश को काफी समय तक तलाश किया लेकिन उसका कही पता नहीं चला। तिमारपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.