सडक़ हादसे में बाउंसर की मौत हाइड्रोलिक क्रेन ने मारी बाइक सवार को टक्कर नई दिल्ली, टीम डिजिटल। गोकलपुरी फ्लाईओवर पर एक हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक विनोद (35) है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है और क्रेन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक विनोद परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहता था। उसके परिवार में पिता श्री राम और पत्नी अनिता हैं। कुछ माह पहले ही विनोद की शादी हुई थी। विनोद एक कम्पनी में बाउंसर है। वह वीरवार लगभग 3 बजे भजनपुरा से नंद नगरी एसडीएम ऑफिस की ओर जा रहा था जैसे ही विनोद बाइक से फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी वह एक चलती हुई हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आ गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस MP ने EC से झूठ बोला, हलफनामे में बताया 27 लाख घर से निकले 3...
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा?
क्या अब भी बच सकती है महुआ की संसद सदस्यता! जानें क्या है ऑप्शन
महुआ मोइत्रा मामले से I.N.D.I.A को मिली मजबूती! कांग्रेस- TMC आए करीब
प्रधानमंत्री वर्ल्ड लीडर्स की लिस्ट में टॉप पर, BJP ने मोदी...
PM मोदी ने छापेमारी के बाद कांग्रेस सांसद पर कसा तंज
आदित्य-एल1 ने सूर्य की पहली पूर्ण डिस्क तस्वीरें खींचीं
महुआ मोइत्रा ने अपने निष्कासन पर कहा- ‘कंगारू अदालत' ने बिना सबूत...
अखिलेश यादव का कटाक्ष- विपक्षी सांसदों की सदस्यता छीनने के लिए...
प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के खिलाफ किसानों ने मुंबई-आगरा राजमार्ग...