भूतपूर्व सिविल डिफेंस कर्मचारी चोरी की 10 स्कूटी के साथ गिरफ्तार नई दिल्ली, (नवोदय टाइम्स): भूतपूर्व सिविल डिफेंस कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मुदित शर्मा निवासी शिव विहार है। पुलिस ने इसके पास से 10 चोरी की स्कूटी बरामद की है जोकि दिल्ली के विभिन्न स्थानों से चुराई गई थी। जांच में पता चला कि यह 12वीं तक पढ़ा है और पेशे से वेल्डर है। कोरोना काल में दिल्ली सिविल डिफेंस में नौकरी करता था। वर्तमान में बेरोजगार है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शाहदरा जिला डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व गणतंत्र दिवस की व्यवस्था के लिए चेकिंग के मद्देनजर पिकेट पर मौजूद कर्मचारी राठी मिल तिकोना पार्क के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। टीम ने तुरंत पीछा कर उसे दबोच लिया। उससे वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन वह पेश नहीं कर सका। सत्यापन करने पर स्कूटी थाना शाहदरा के क्षेत्र से चोरी पाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी मुदित ने खुलासा किया कि वह एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर है और ट्रांस-यमुना क्षेत्र से कई स्कूटी चुरा चुका है। उसकी निशानदेही पर विभिन्न थानों से चोरी की गई 9 और स्कूटी बरामद की गई। उसने आगे खुलासा किया कि वह इन स्कूटियों को जॉय राइडिंग और पार्ट्स बेचने के लिए चुराता था। दिल्ली सिविल डिफेंस के पूर्व कर्मचारी हैं और वर्तमान में बेरोजगार हैं।
राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदला, अब अमृत उद्यान के नाम से...
वायुसेना के दो लड़ाकू विमान मप्र के मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त, एक...
अमेरिकी उद्योग का वित्तमंत्री से अनुरोध- प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष करों...
भारत आज दुनिया के हर बड़े मंच पर डंके की चोट पर अपनी बात कहता है: PM...
AMU में गणतंत्र दिवस के दिन ‘अल्लाहु अकबर' के नारे लगाने वाले छात्र...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...