Thursday, Jun 01, 2023
-->
gfdgfdgfdgfdgdfgfdgdfgdfgdfgfdgfdgfdgfdgdfgfdgfd

पत्नी की हत्या कर कासगंज में जाकर की आत्महत्या

  • Updated on 3/23/2023
पत्नी की हत्या कर कासगंज में जाकर की आत्महत्या
पहले काटी हाथों की नसें नहीं हुई मौत तो फांसी पर लटक कर दी जान

नई दिल्ली 23 मार्च (नवोदय टाइम्स): उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने करावलनगर इलाके में हुई महिला की हत्या के एक मामले का खुलासा किया है। जांच में पता चला कि आरोपी पत्नी की हत्या कर कासगंज दो बच्चों को लेकर फरार होगया था, 22 मार्च को उसने अपने हाथ की नसें काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके बाद आरोपी ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी।

उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि वीरवार दोपहर को एक महिला की गला रेतकर हत्या की सूचना मिली। पड़ोसियों ने निशा को अपने घर में मृत पड़ा देखकर उसकी सहेली ने पुलिस को खबर दी थी। जांच के दौरान पता चला कि निशा का पति अजीज बच्चों के साथ घर से गायब है। मूलरूप से कासगंज यूपी का रहने वाला अजीज अपने परिवार के साथ अंबेडकर मोहल्ला, जौहरीपुर करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में सात साल की बेटी और पांच साल बेटे के अलावा पत्नी निशा थी। अजीज भजनपुरा इलाके में शीशे की दुकान पर काम करता था। पुलिस की टीम को जांच में पता चला कि आरोपी पत्नी की हत्या कर कासगंज दो बच्चों को लेकर फरार होगया था। उसने 22 मार्च को अपने हाथ की नसें काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके बाद आरोपी ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी।

 

 

विशाखापट्टनम जेल में बंद रही थी निशा..

पुलिस जांच में पता चला कि निशा को नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने एक मामले में गिरफ्तार किया था वहां उसकी दोस्ती एक महिला से हुई थी। निशा के पत्नी ने काफी मेहनत के बाद उसकी जमानत कराई और वह करावल नगर इलाके में रहने लगा। जेल में निशा की दोस्ती एक महिला से हुई थी। वह जब जेल से छूटी तो वह भी करावलनगर में आ गई। अजीज को निशा और उसकी सहेली का आपस में मिलना अच्छा नहीं लगता था। जिसके चलते आए दिन उनका झगड़ा होता था।

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.