Monday, Dec 04, 2023
-->
gfdgfdgfdgfdgdfgfdgdfgdfgdfgfdgfdgfdgfdgdfgfdgfd

मॉल के भीतर चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने की कर्रवाही

  • Updated on 9/23/2023


मॉल के भीतर चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने की कर्रवाही
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (नवोदय टाइम्स): शाहदरा जिला में मॉल के भीतर अवैध हुक्का बार चल रहा था। हुक्का बार में खुलेआम दिल्ली में प्रतिबंधित तंबाकू के अलावा लड़कियों से शराब परोसवाई जा रही थी। पुलिस ने खबर मिलने के बाद छापेमारी की। बाद में हुक्का बार के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी अजीत सिंह है। पुलिस ने बार से भारी मात्रा में हुक्के, तंबाकू के पैकेट और दूसरी अवैध वस्तुएं बरामद की है। हुक्का बार के मालिक ने 18 से 25 साल की लड़कियों को शराब व दूसरे नशीले पदार्थ परोसने के लिए रखा हुआ था।
शाहदरा पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि  मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद तुरंत इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर हुक्का बार में छापा मारा गया।
हुक्का बार में कम उम्र की लड़कियों से सर्विस कराई जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई हुक्के, तंबाकू और दूसरा अवैध सामान हुक्का बरामद किया। पुलिस ने मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पूछताछ के बाद बार में काम कर रही लड़कियों को भेज दिया गया।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.