नई दिल्ली, टीम डिजीटल/ यमुना एक्सप्रेस वे पर दनकौर क्षेत्र में हुए एक सडक़ हादसे में आर्टिका कार में सवार हरियाणा पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल व निजी चालक की मौत हो गई। हादसा आर्टिका कार चालक के अचानक सडक़ पर निर्माण कार्य को देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगाने से हुआ। ब्रेक लगने से कार पलट गई और अर्टिका कार में सोनीपत से अगवा हुई किशोरी को छत्तीसगढ़ से बरामद कर सोनीपत ले जा रही सोनीपत के खरखौदा थाना पुलिस की टीम, बरामद किशोरी, अगवा करने का आरोपी व किशोरी के पिता सवार थे। दनकौर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास दनकौर क्षेत्र के सलारपुर अंडरपास के पास हुआ। अंडरपास के उपर यमुना एक्सप्रेस पर सडक़ निर्माण का कार्य कर रहा है। अर्टिका कार की स्पीड़ 100 किमी प्रति घंटा से उपर की थी। कार चालक खरखोदा निवासी प्रदीप ने निर्माण कार्य के लिए लगाया गया बैरियर अचानक देख कर कार उससे बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और अर्टिका कार पलट गई। कार में हरियाणा के सोनीपत थाना खरखोदा में तैनात एएसआई वेदपाल सिंह, एएसआई वीरपाल सिंह व महिला हेड कांस्टेबल बबीता जो कि सोनीपत से अगवा हुई नाबालिग को छत्तीसगढ़ से बरामद कर अपने साथ लौट रहे थे। पुलिस टीम के अलावा कार में बरामद एक नाबालिग लडक़ी,लडक़ी के पिता राम नरेश, उल्फत सिंह व आरोपी छत्तीसगढ़ निवासी डाक्टर सवार थे। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। जहां कार चालक प्रदीप व महिला हेड कांस्टेबल बबिता की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी हरियाणा पुलिस के अधिकारियों को भी दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Mango Weight Loss: ऐसे करें आम का सेवन, कभी नहीं बढ़ेगा वजन
नहीं रहे कन्नड़ के मशहूर एक्टर Nithin Gopi, दिल का दौड़ पड़ने की वजह...
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...