नई दिल्ली,(जुनेद अख्तर):दिल्ली से सटे नोएडा में थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 स्थित एक होटल में मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में होटल के कर्मचारी लोगों को पीटते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल कर्मचारियों ने दुल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में तीन होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पीयूष त्यागी ने अपनी शादी के लिए नोएडा सेक्टर-71 में स्थित होटल तीन दिनों के लिए बुक किया था। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अगले दिन सुबह सभी लोग चेक आउट कर रहे थे। होटल के कर्मचारियों ने रूम में हुए तोडफ़ोड़ का हर्जाना भरने को कहा, इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। होटल कर्मियों ने बाहर से अपने साथियों को बुलवाकर दूल्हा और उसके परिजनों को डंडे से पीटा। मारपीट में पीडि़त पक्ष के लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर पीडि़त पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरकी पैडी पहुंचे पहलवान, गंगा में मेडल विसर्जित करने से टिकैट ने रोका
पहलवानों का मुद्दा युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में भी गूंजा, भारतीय...
पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार: गुरमीत खुडियां, बलकार सिंह बनेंगे मंत्री
अडाणी ग्रुप में विदेशी कंपनियों के निवेश को लेकर कांग्रेस ने साधा...
दिल्ली सेवा अध्यादेश: माकपा ने AAP का समर्थन करने का किया ऐलान
मोदी सरकार नारों और झूठे वादों की बैसाखियों पर चल रही है: जयंत चौधरी
बृज भूषण शरण सिंह के समर्थन में आगे आया अयोध्या के साधुओं का समूह
खरगे का कटाक्ष - मोदी जी, लाल क़िले से महिला सम्मान का लंबा लेक्चर...
दिल्ली मेट्रो ने शुरू की एयरपोर्ट लाइन पर व्हाट्सऐप आधारित टिकट...
वैष्णो देवी जा रही बस के पुल से गिरने पर 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 57...