नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना ईकोटेक 1 क्षेत्र के घरबरा गांव में शनिवार रात पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि हत्यारोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसको लेकर आए दोनों में झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी पति, जेठ और जेठानी को गिरफ्तार किया है।
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना इकोटेक- प्रथम क्षेत्र के घरबरा गांव में रहने वाले रवि सिंह की काजल से तीन महीने पहले शादी हुई थी। दोनों की शादी मार्च के महीने में हुई थी। शादी के बाद दोनों ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में किराए के मकान में रह रहे थे। शनिवार रात रवि ने झगड़े के दौरान पत्नी के गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना के कुछ देर बाद ही हत्यारोपी पति को घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी पति ने बताया कि उसकी महिला का किसी युवक से अवैध संबंध थे। जिसकी वजह से उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता था।
नशे का आदी है आरोपी पति
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पति रवि सिंह नशे का आदी है। शादी के बाद से ही रवि और उसकी पत्नी काजल के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। कई बार परिवार के लोगों ने दोनों के बीच सुलह कराए। रवि ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध थे। उसने कई बार पत्नी को समझाया था। लेकिन वह नहीं मानी।
पति सहित तीन गिरफ्तार
एडीसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी पति रवि, जेठ राहुल और जेठानी कंचन को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को कब्जे में लिया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की रालोजपा ने पार्टी में टूट के...
विभाजन पीड़ितों की स्मृति में सेंट्रल पार्क में निकली मौन यात्रा,...
महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का आवंटन, फडणवीस को गृह और वित्त...
क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के शिअद के आरोपों का भाजपा ने किया खंडन...
नयी नीतीश सरकार में कांग्रेस के होंगे तीन मंत्री : कांग्रेस नेता...
दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन