Tuesday, Oct 03, 2023
-->
in-the-desire-to-become-a-heroine-the-wife-ruined-the-house-the-pain-of-the-cab-driver-spilled

हीरोइन बनने की चाहत में पत्नी ने बर्बाद किया घर, कैब चालक का छलका दर्द, लगाए गंभीर आरोप

  • Updated on 8/30/2022

नई दिल्ली/टीम डिजीटल। लव मैरिज करने के बावजूद कैब चालक की व्यक्तिगत लाइफ सफल नहीं रही। पत्नी की खातिर वह पहले अपनी जान देने पर आमादा होने के साथ-साथ पुलिस से भिड़ गया था। अब वह पत्नी के खिलाफ आवाज उठा रहा है। कैब चालक ने मंगलवार को पत्रकारों के समक्ष अपनी व्यथा सुनाई। 

उसने आरोप लगाया कि हीरोइन बनने के चक्कर में उसकी पत्नी ने अपना घर बर्बाद कर दिया है। कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर वह निरंतर साजिश रच रही है। उबर कैब चालक सुमित चौधरी के व्यक्तिगत विवाद ने गाजियाबाद पुलिस की परेशानी भी बढ़ा रखी है। वह मोदीनगर के उजैड़ा गांव का रहने वाला है। 

कुछ दिन पहले कैब चालक जहर खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया था। हालत खराब होने पर पुलिस ने पीड़ित को आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उस समय सुमित चौधरी ने पुलिस पर लापता पत्नी को ढूंढने में कोताही बरतने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। इस दंपति ने प्रेम विवाह किया था। 

विवाह के पश्चात दोनों लालकुआं के पास मासरोवर पार्क कॉलोनी में रहने लगे थे। जहां से गत 16 जुलाई 2022 को महिला अचानक गायब हो गई थी। सुमित द्वारा एसएसपी ऑफिस पर जहर खाकर पहुंचने के अगले दिन महिला ने थाना कविनगर पहुंच कर पति पर गंभीर आरोप मढ़ दिए थे। 

आरोप था कि अक्सर शराब पीकर पति गाली-गलौच एवं मारपीट करता है। इससे तंग आकर वह स्वैच्छा से घर छोड़कर चली गई थी। अब कैब चालक सुमित चौधरी ने पत्नी पर आरोपों की बौछार की है। उसका कहना है कि पत्नी ने हीरोइन बनने का सपना पाल रखा है। इसके चलते वह बेवजह के आरोप मढ़ रही है। 

पत्नी के मोबाइल की जांच करने पर उसे मालूम पड़ा था कि वह हीरोइन बनना चाहती है। सुमित का आरोप है कि उसके खिलाफ साजिश में पत्नी के अलावा देवेंद्र चौधरी, प्रमोद, मनोज, अतुल, जितेंद्र व पंकज भी शामिल हैं। फिगर खराब न हो, इस मकसद से उसने अपना गर्भपात तक करा दिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.