नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना जेवर क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। जबकि गिरोह के अन्य बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, 4 कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल अवस्था में बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना जेवर पुलिस को बुधवार की रात सूचना मिली कि किशोरपुर गांव के नजदीक कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। इस दौरान 2 बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इस घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इस दौरान दोनों बदमाशों को पैर में पुलिस की गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे होने का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हापुड़ जिले के रहने वाले रेशू और सुबोध के रूप में हुई है। जिनके कब्जे से पुलिस ने तमंचा कारतूस भी बरामद किए है। एडीसीपी ने बताया कि दोनों बदमाश बावरिया गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
सुबोध पर करीब 15 और रेशू पर दर्ज है 7 मुकदमे एडीसीपी ने बताया कि कि दोनों बदमाश बावरिया गिरोह के सदस्य हैं। बावरिया गिरोह के जो बदमाश होते हैं। वह लूट या डकैती के बाद पीडि़त की हत्या भी कर देते हैं। पुलिस जांच में पता चला कि सुबोध पर करीब 15 के दिल्ली-एनसीआर में दर्ज है। जबकि रेशू पर करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही पुलिस उनके अन्य गिरोह के साथियों की भी तलाश कर रही है।
ओडिशा : कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में पटरी से उतरी, 50 की मौत, 350...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...
विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजद्रोह कानून का इस्तेमास करना चाहती है...
बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किसान पहलवानों को जंतर-मंतर लेकर...
22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री...
राजद्रोह के मामलों में सजा बढ़ाकर सात वर्ष की जाए : विधि आयोग की...
सिसोदिया को शनिवार को अपने घर पर बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत मिली
पदक विजेता बेटियां न्याय मांग रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं:...
राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया, BJP ने की...